फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar: Case filed against Ram Rahim for after derogatory remarks on Guru Ravidas and Kabir Das

Jalandhar: डेरामुखी गुरमीत राम रहीम पर केस दर्ज, सत्संग में गुरु रविदास और कबीर दास की शराबी से की थी तुलना

Thu, 09 Mar 2023 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 04:00 PM IST
सार

रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान जस्सी तल्हण ने बताया कि 5 फरवरी को सिरसा में हुए सत्संग में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम ने कबीरदास और रविदास महाराज के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने गुरुओं को शराबी और ड्रामेबाज कहा था।

विज्ञापन
Jalandhar: Case filed against Ram Rahim for after derogatory remarks on Guru Ravidas and Kabir Das
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत राम रहीम के साथ एक नया विवाद जुड़ गया है। पांच फरवरी को सत्संग के दौरान डेरा मुखी ने गुरु रविदास और कबीर दास महाराज पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसकी शिकायत के बाद जालंधर देहात के थाना पतारा में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला रविदास टाइगर फोर्स पंजाब की शिकायत पर दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान जस्सी तल्हण ने बताया कि 5 फरवरी को सिरसा में हुए सत्संग में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम ने कबीरदास और रविदास महाराज के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने गुरुओं को शराबी और ड्रामेबाज कहा था। डेरा मुखी ने गुरु रविदास और कबीर महाराज को बाप-बेटा बना दिया था जो एक ही समय में पैदा हुए थे। जो कहानी डेरा मुखी ने सुनाई वह इतिहास के किसी भी पन्ने में नहीं है, जिसमें गुरु रविदास, कबीर महाराज शराब के नशे में बोतल हाथ में लिए वेश्या के साथ महाराजा वीर सिंह के दरबार में पहुंचते हैं तो शराब के नशे में देख वीर सिंह उन्हें उठकर प्रणाम नहीं करता जबकि वह उनके गुरुदेव थे। जब सत्संग की वीडियो वायरल हुई तो उन्होंने कई कानूनी सलाहकारों को दिखाया जिन्होंने कहा कि यह तो साफ तौर पर भावनाएं आहत करने का मामला है। जिसके बाद उन्होंने जालंधर के थाना पतारा में इसकी शिकायत की। जांच के बाद जालंधर देहात के थाना पतारा में 295 ए के तहत मामला दर्ज हुआ है। यह मामला 7 मार्च को दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed