फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar AAP MP Sushil Rinku to join BJP all update news in hindi

पंजाब में आप को बड़ा झटका: इकलौते सांसद सुशील रिंकू भाजपा में शामिल, विधायक शीतल अंगुराल ने भी छोड़ी पार्टी

Wed, 27 Mar 2024 04:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 04:42 PM IST
सार

सुशील कुमार रिंकू आप के पंजाब के इकलौते सांसद हैं। वे उप-चुनाव के दौरान आप में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस के विधायक रहे हैं। आप ने रिंकू को उप चुनाव में जालंधर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जिसमें रिंकू ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी रिंकू को आप ने जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।  

विज्ञापन
Jalandhar AAP MP Sushil Rinku to join BJP all update news in hindi
जालंधर के आप सांसद सुशील रिंकू भाजपा में शामिल। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बुधवार को जबरदस्त झटका लगा। पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। रिंकू को पार्टी जालंधर से टिकट दे चुकी थी। उनके साथ ही जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल भी बीजेपी में शामिल हुए। इससे पहले शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए क्योंकि मेरी पार्टी (आप) ने मेरा समर्थन नहीं किया। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित हूं। 
विज्ञापन

 


दोनों नेताओं के भाजपा में जाने की अफवाहें काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन तब सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया था कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे। इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि ये सभी बातें निराधार हैं। 

रिंकू पिछले साल जालंधर उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद हैं। रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल, 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू के अब भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

जालंधर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के घर के बाहर राजनीतिक रंजिश के चलते धरना लगाने की वीडियोग्राफी और गैर कानूनी कार्रवाई करवाने को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है।

मैं शुरू से विकास से जुड़ा हूं

जालंधर से AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू बीजेपी में शामिल होने के बाद बोले कि मैं शुरू से ही विकास से जुड़ा रहा हूं। जालंधर के लोगों ने हमें जालंधर उपचुनाव में जिताया लेकिन मुझे निराशा है कि हम उनके लिए कुछ नहीं कर सके। सड़कें खराब हैं, कूड़ा है सड़क पर गंदगी है, कचरे के पहाड़ हैं। अगर पार्टी के राष्ट्रीय नेता के कहने के बाद भी कचरे के उन ढेर को नहीं हटाया जा सकता है, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि नगर निगम और अन्य की स्थिति क्या होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जालंधर से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा, अगर पार्टी मुझे मौका देती है, तो निश्चित रूप से लड़ेंगे।

पंजाब से आप सांसद सुशील कुमार रिंकू और पार्टी की विधायक शीतल अंगुराल के बीजेपी में शामिल होने पर आप नेता मालविंदर सिंह कंग का कहना है, ''सुशील रिंकू वही शख्स हैं, जिन्हें जालंधर की जनता ने विधानसभा चुनाव में हराया था. आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में उन्हें विधानसभा चुनाव में जिताया था। AAP ने उनका सम्मान किया लेकिन आज उन्होंने पार्टी को धोखा दिया है। यह धोखा सिर्फ आम आदमी पार्टी के साथ नहीं है, यह धोखा पंजाब के साथ है, उन पंजाबियों के साथ है जिन्होंने हमेशा गद्दारों को करारा जवाब दिया है। यहां की जनता पंजाब सुशील रिंकू जैसे अवसरवादियों को सबक सिखाएगा।

आप नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप
आप विधायक राजिंदर पाल कौर और जगदीप कंबोज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के लिए ऑफर दिया है। करोड़ों रुपये के साथ ही पार्टी में अहम पद देने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed