{"_id":"143db7128b278d5c25af23c4dbf40036","slug":"jaitley-blog-congress-slogan-mom","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली का ब्लॉग, कांग्रेस का स्लोगन मैं नहीं मॉम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटली का ब्लॉग, कांग्रेस का स्लोगन मैं नहीं मॉम
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 18 Apr 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी अरूण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी में पर अपने ब्लॉग के जरिये हमला बोला। उन्होंने अपने ब्लॉग पर सोनिया पर निशाना साधते हुए कहा कि...
विज्ञापन
एक प्रमुख न्यूज चैनल ने कल ओपिनियन पोल में बताया कि चुनाव में बीजेपी को 226 सीटें और एनडीए को 275 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलेगा। यह पहला जनमत सर्वेक्षण है जिसने एनडीए को संपूर्ण बहुमत दिया है। मेरा ऐसा विश्वास है कि इसने जनमत की उभरती प्रवृत्ति पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
जमीनी स्तर पर कांग्रेस पर गुस्सा और नरेंद्र मोदी से उम्मीद बढ़ रही है। मेरा यह निजी विचार है कि असली मतदान उन्हीं के पक्ष में होता है जो आगे दौड़ रहा हो और उससे ही तेजी से जैसा कि बताया जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे-जैसे कांग्रेस सिकुड़ रही है, इसका चुनाव अभियान भी शून्य तक पहुंच गया है। प्रचार पूरी तरह से उलझन में डाल रहा है। क्या संदेश देना चाहते हैं साफ नहीं हो पा रहा। कल कांग्रेस ने अपने रास्ता बदला। राहुल गांधी जो प्रचार अभियान अभी तक चला रहे थे उनको पीछे धकेल दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वयं सामने आई हैं।
उन्होंने देश के सभी टीवी चैनलों को बुक कर भाषण दिया। हताशा सामने आ रही है। सभी राजनीतिक नेताओं के भाषण और प्रेस कांफ्रेंस मीडिया द्वारा कवर किए जाते हैं। अपने भाषण प्रसारण के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष को टीवी चैनलों को खरीदने की जरूरत नहीं।
मुख्य विचार यह था कि बेटे से मां की तरफ प्रचार बदला जाए। इस बार राहुल गांधी में विश्वास इतना कम कर दिया गया कि उनके भाषणों का प्रसारण भी नहीं किया जा रहा। पेड टीवी चैनल चुनाव एजेंडा को आखिरी समय में बदल नहीं सकते।
कीमतों में बढ़ोतरी, अर्थ व्यवस्था का कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय की गरिमा में कमी या हिंदुस्तान को छोटा करता है। सोनिया गांधी का पेड चैनलों पर दिए कल के भाषण में कांग्रेस का नया चुनाव स्लोगन मैं नही मॉम है।