{"_id":"5cb680b0bdec22146230a503","slug":"jaish-e-mohammad-sent-threatened-letter-to-blow-five-stations-of-firozpur-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर डिवीजन के 5 स्टेशन उड़ाने की धमकी, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने भेजा धमकी भरा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर डिवीजन के 5 स्टेशन उड़ाने की धमकी, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने भेजा धमकी भरा पत्र
Wed, 17 Apr 2019 09:14 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम का धमकी भरा पत्र रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक विवेक कुमार को मिलने के बाद ट्रेनों और प्लेटफार्म पर गश्त तेज कर दी है। पत्र में लिखा है कि जिहादियों के मरने का बदला जरूर लेंगे और तेरह मई को फिरोजपुर, जालंधर, फरीदकोट, अमृतसर और बरनाला रेलवे स्टेशन को विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा। पत्र में मंसूर अहमद एरिया कमांडर जम्मू-कश्मीर का नाम लिखा है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के मुताबिक वाट्सएप के जरिये उन्हें धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र एक साधारण कागज पर लिखा हुआ है, जिसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा है। पत्र में लिखा है कि जिहादियों के मरने की बदला लिया जाएगा। तेरह मई को फिरोजपुर, जालंधर, अमृतसर, फरीदकोट व बरनाला रेलवे स्टेशन को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
जीआरपी और आरपीएफ ने पत्र मिलने के बाद डिवीजन के उक्त स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आरपीएफ और जीआरपी ने आने और जाने वाली सभी ट्रेनों को चेक किया। पुलिस ने कई यात्रियों के बैग खोलकर भी चेक किए।
विज्ञापन
जीआरपी के प्रभारी वीर चंद ने बताया कि रूटीन में वह ट्रेनों और प्लेटफार्म की चेकिंग करते हैं। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद चेकिंग तेज कर दी है। स्टेशन में प्रवेश करने वाले संदिग्ध यात्रियों के बैग चेक किए जा रहे हैं। स्टेशन की सुरक्षा संबंधी उनकी एसएसपी के साथ भी बैठक हुई है। उन्होंने बताया कि धमकी भरा पत्र उन्हें वाट्सएप के जरिये प्राप्त हुआ है।