फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jain muni tarun sagar first time speaks on note ban decision of prime minister narendra modi

नोटबंदी पर बोले जैन मुनि- मोदी ने साबित कर दिया कि नोट केवल कागज के ही टुकड़े हैं

Thu, 01 Dec 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Thu, 01 Dec 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
jain muni tarun sagar first time speaks on note ban decision of prime minister narendra modi
जैन मुनि तरुण सागर
नोटबंदी को लेकर पहली बार जैन मुनि तरुण सागर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पीएम मोदी के बारे में भी कई बातें कहीं।
विज्ञापन


जैन मुनि तरुण सागर ने कहा कि संत हमेशा से ही अपने प्रवचनों में बोलते आ रहे हैं कि नोट केवल कागज के टुकड़े हैं और इस मोह माया से दूर रहना चाहिए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये कदम उठाकर साबित कर दिया कि नोट केवल कागज के ही टुकड़े हैं।

नोटबंदी मोदी का एक क्रांतिकारी कदम है और ये कदम केवल मोदी जैसे ही आदमी उठा सकता हैं, जो फक्खड़ व अक्खड़ किस्म का हो। वह मंगलवार को अंबाला कैंट के गुड बाजार स्थित जैन आश्रम में श्रद्धालुओं के समक्ष प्रवचन कर रहे थे।
विज्ञापन

नोटबंदी के फैसले से दो चीजों पर बड़ा फर्क पड़ा

jain muni tarun sagar first time speaks on note ban decision of prime minister narendra modi
जैन मुनि तरुण सागर
इस दौरान उन्होंने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले से दो चीजों पर जरूर फर्क पड़ा है, पहला आतंकवाद और दूसरा काला धन। इस फैसले से शुरूआत में लोगों को जरूर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। लेकिन ये कदम आम आदमी की सुविधा के लिए उठाया गया है।

तरुण सागर ने कहा कि आम जनता को चाहिए कि वह इस फैसले का सम्मान करें और आने वाले खतरे को भांपकर सरकार के फैसले का पूरा सहयोग करें। जैन मुनि ने कहा कि सरकार के फैसला का जितना असर होना चाहिए था, अभी तक उतना नहीं हो पाया है। लेकिन आने वाले समय में ये जरूर कारगर होगी, ऐसा मुझे उम्मीद है।

बाबाओं की संपत्ति को लेकर खुलकर बोले मुनि

jain muni tarun sagar first time speaks on note ban decision of prime minister narendra modi
जैन मुनि तरुण सागर
जैन मुनि ने कथित बाबाओं पर बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों ने धर्म को धंधा बना लिया है और उसमें कथित बाबा भी शामिल हैं। जो बड़ी बेनाती संपत्तियों और नगदी पर कुंडली मारकर बैठ जाते हैं।

सरकार को चाहिए कि वह नेताओं व व्यापारियों की सम्पत्तियों के साथ-साथ कथाकथित बाबाओं की संपत्तियों की भी जांच करवाए। कथित बाबाओं की फंडिग पर भी ध्यान दें।

अंत में उन्होंने पिछले सरकार द्वारा कोई कदम न उठाने पर कहा कि ये कदम इच्छा शक्ति से उठाया जाता है, वो उनमें नहीं थी और वो इस तरह का कदम उठाते थे तो वह स्वयं भी इसकी गिरफ्त में आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed