फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jagmeet barar reply state congress president bajwa

जगमीत की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दो टूक

Mon, 04 Aug 2014 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Aug 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
jagmeet barar reply state congress president bajwa

कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दो साल की छुट्टी पर जाने की सलाह देकर सियासी हलचल मचाने वाले जगमीत बराड़ ने प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा के नोटिस को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


बराड़ ने कहा कि वह बाजवा के नोटिस का कोई जवाब नहीं देंगे। बराड़ का कहना हैे कि बाजवा को उन्हें नोटिस देने का अधिकार नहीं है।

बाजवा की ई-मेल के जवाब में बराड़ ने भी रविवार को ई-मेल भेजी। इसमें बराड़ ने बाजवा से कहा है कि सिर्फ एआईसीसी महासचिव व पंजाब प्रभारी को ही उन्हें मीडिया में दिए बयान पर स्पष्टीकरण मांगने का अधिकार है।
विज्ञापन


शकील अहमद के नाम पर नोटिस जारी कर बाजवा ने तकनीकी गलती की है। संगठन सबसे ऊपर है और वे एआईसीसी के मेंबर हैं। कई साल वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी के भी मेंबर रहे। बराड़ ने कहा कि जो मुद्दे उन्होंने उठाए हैं, वह राष्ट्रीय महत्व के हैं और कांग्रेस के भविष्य से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पदाधिकारियों व विधायकों को आगाह करें कि उनके बयान पढ़े बगैर मीडिया में न जाएं। सोनिया गांधी ने आपको प्रदेश प्रधान बनाया है, मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं। पर पार्टी संविधान पर कायम रहें। गौरतलब है कि शुक्रवार को बराड़ के एक बयान केबाद बाजवा ने नोटिस भेज कर उनसे जवाब मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed