{"_id":"5766a54f4f1c1bd37411b6d5","slug":"jacqueline-fernandez-criminal-case-filed-against-jacqueline-fernandez-dhishoom-controversy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'उड़ता पंजाब' के बाद 'ढिशुम' पर विवाद, जैकलीन के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'उड़ता पंजाब' के बाद 'ढिशुम' पर विवाद, जैकलीन के खिलाफ शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Jun 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
ढिशुम मूवी पर विवाद, जैकलीन के खिलाफ अपराधिक शिकायत
- फोटो : फाइल फोटो
'उड़ता पंजाब' के बाद अब 'ढिशुम' मूवी पर विवाद शुरू हो गया है। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ आपराधिक शिकायत दायर की गई है। शिकायत दायर करने वाले एडवोकेट रविंदर सिंह जैकलीन के अलावा फिल्म के निर्माता साजिद नाडियालवाला और निर्देशक रोहित धवन को भी प्रतिवादी बनाया गया है। रविंदर के अनुसार फिल्म के एक गीत में जैकलीन ने बहुत छोटे कपड़े पहने हुए हैं और उन्होंने कमर में कृपाण पहनी हुई है जो सिख धर्म की भावनाओं का अपमान है।
विज्ञापन
एक जुलाई को होगी मामले की सुनवाई
supreme court
फिलहाल अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इस पर प्रारंभिक गवाही के लिए 1 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। रविंदर ने अदालत से तीनों के खिलाफ धर्म विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत करने पर केस दर्ज करने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने अदालत से एसएसपी यूटी और एसएचओ सेक्टर-34 को केस दर्ज करने के लिए आदेश देने की अपील की है।
रविंदर के अनुसार सिख धर्म में केवल अमृतधारी सिख ही कृपाण और अन्य ककार पहन सकते हैं, लेकिन फिल्म में इसे जैकलीन को दुर्भावनापूर्ण तरीके से पहने दिखाया गया है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने अदालत से प्रतिवादी पक्ष के खिलाफ समन जारी करने की अपील की है।
रविंदर के अनुसार सिख धर्म में केवल अमृतधारी सिख ही कृपाण और अन्य ककार पहन सकते हैं, लेकिन फिल्म में इसे जैकलीन को दुर्भावनापूर्ण तरीके से पहने दिखाया गया है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने अदालत से प्रतिवादी पक्ष के खिलाफ समन जारी करने की अपील की है।