फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IX-XII students will get one more chance when compartment comes

नौवीं-ग्यारहवीं के छात्रों को कंपार्टमेंट आने पर मिलेगा एक और मौका

Thu, 31 Mar 2022 08:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
IX-XII students will get one more chance when compartment comes
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों को परीक्षा परिणाम का क्राइटेरिया भेजा है। इसमें पहली से ग्यारहवीं तक विद्यार्थियों को कैसे पास किया जाएगा और कम अंकों पर प्रदर्शन के लिए सुधार के दिशानिर्देश भेजे गए हैं। इसके तहत नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को इस सत्र में 15 ग्रेस अंक दिए जाएंगे। इसके बाद भी अगर छात्र 33 प्रतिशत अंक नहीं ले पाता है तो छात्र को कंपार्टमेंट की श्रेणी में रखा जाएगा और उसे परीक्षा के लिए एक और मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार पहली से आठवीं का परीक्षा परिणाम 8 अप्रैल और नौवीं व ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम 12 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसके अलावा पहली से दूसरी कक्षा की कोई परीक्षा नहीं हुई है, उनका नॉन ग्रेडिंग सिस्टम रहेगा। कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्रों को इंटरनल और अंतिम परीक्षा के आधार पर कम अंक लेने पर डी ग्रेड दिया जाएगा। अगर प्रदर्शन बहुत खराब है तो ई ग्रेड दिया जाएगा। ई ग्रेड प्राप्तकर्ता छात्र को मई के पहले हफ्ते में प्रदर्शन के सुधार के लिए मौका दिया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड में नंबरों के साथ ग्रेड भी दिए जाएंगे। परीक्षा परिणाम में प्रमोटेड या नीड्स इंप्रूवमेंट ही लिखा जाएगा, बच्चे को फेल नहीं किया जाएगा। बच्चे के प्रदर्शन में सुधार के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

पिछले सत्र में मिले थे 30, अब मिलेंगे 15 ग्रेस अंक
कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले सत्र 2020-21 में छात्रों को ग्रेस अंकों के रूप में 30 अंक दिए गए थे। इस बार सत्र 2021-22 में 15 अंक दिए जाएंगे। ग्रेस अंक विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार के लिए दिए जा रहे हैं, जिससे कम छात्र फेल हों। छात्रों को टर्म-1, टर्म-2 और इंटरनल एसेसमेंट में मिलाकर कुल 33 प्रतिशत अंक पास होने के लिए जरूरी है। इससे कम पर उसे कंपार्टमेंट की श्रेणी में रखा जाएगा, अन्यथा परीक्षा परिणाम में पास लिखा जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा टर्म -2 के पाठ्यक्रम के आधार पर ली जाएगी। कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम कंपार्टमेंट और इंटरनल एसेसमेंट को मिलाकर निकाला जाएगा। छात्र को पास होने के लिए एक ही मौका दिया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन स्कूल स्तर पर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed