फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ivory Tower Society dispute: Gate opening time changed due to security reasons, some people are spoiling the atmosphere

आइवरी टाॅवर सोसाइटी विवाद : सुरक्षा कारणों से गेट खुलने के समय बदला, कुछ लोग कर रहे माहौल खराब

Tue, 05 Aug 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ivory Tower Society dispute: Gate opening time changed due to security reasons, some people are spoiling the atmosphere

विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-70 स्थित आइवरी टाॅवर सोसाइटी प्रबंधन ने हाल ही में उठे विवादों पर चुप्पी तोड़कर कहा है कि कुछ गिने-चुने सदस्य जानबूझकर भ्रामक जानकारी फैलाकर सोसाइटी का माहौल खराब कर रहे हैं। चाहे वह गेट नंबर-3 की समय सीमा हो, लिफ्ट रिप्लेसमेंट परियोजना या फंड से जुड़ी पारदर्शिता का मामला, प्रबंधन ने इन सभी पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। प्रबंधन के अनुसार, गेट नंबर-3 के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव हालिया सुरक्षा घटनाओं के मद्देनजर किया गया। यह फैसला बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) की औपचारिक स्वीकृति से लागू हुआ था। कुछ निवासियों ने इसका विरोध किया और बिना सूचना के गेट के पास एकत्र होकर कर्मचारियों को काम करने से रोका, जिसे प्रबंधन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। विरोध करने वाले कुछ निवासियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बैठने के लिए कुर्सियां नहीं दी गईं। इस पर प्रबंधन ने सफाई दी कि न तो बैठक की कोई पूर्व जानकारी दी गई थी और न ही कुर्सियों के लिए कोई आधिकारिक अनुरोध किया गया था।

प्रबंधन ने कहा कि सभी वित्तीय रिकार्ड्स पूरी पारदर्शिता के साथ रखे जाते हैं और बोर्ड समूह में समय-समय पर साझा किए जाते हैं। पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में हुई वित्तीय अनियमितताओं के चलते एसडीएम को जनवरी 2024 में सोसाइटी का खाता फ्रीज करना पड़ा था, जिसे 22 सितंबर 2024 को नए प्रबंधन के पदभार ग्रहण करने के बाद ही फिर से चालू किया गया। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि लिफ्ट रिप्लेसमेंट प्रोजेक्ट पांच ब्लॉकों में सुरक्षा दृष्टि से लागू की जा रही है और इसकी बीओडी से बाकायदा स्वीकृति ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed