फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   itbp soldier committed suicide on duty at panchkula, six round fire from rifle

ITBP के जवान ने खुद को मारी 6 गोलियां, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Sun, 29 Jan 2017 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 29 Jan 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
itbp soldier committed suicide on duty at panchkula, six round fire from rifle
Gun
आईटीबीपी के एक जवान ने खुद को गोली मारकर जीवनलीला खत्म कर ली। घटना पंचकूला की है और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जवान ने रविवार सुबह 5:30 बजे अपनी इनसॉस राइफल से खुद पर 6 राउंड फायर किए, इसके कारण उस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन


चंडीमंदिर थाना के एसएचओ हरभजन सिंह व फारेंसिक डिपार्टमेंट की टीम भी मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान आईटीबीपी की 50वीं बटालियन में तैनात था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी के जवान की पहचान जुगराज (26) मूल रूप से तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है। जो रामगढ़ स्थित आईटीबीपी में तैनात था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जुगराज शनिवार शाम 4 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी खत्म होने से करीब आधा घंटा पहले उसने खुद को अपनी ही राइफल से गोली मार ली। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सूचित कर दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 दिसंबर 2016 को किया था ज्वाइन
जानकारी के अनुसार मृतक जवान जुगराज ने 24 दिसंबर 2016 को सेक्टर-26 स्थित आईटीबीपी के 50वीं बटालियन में ज्वाइनिंग किया था। जुगराज के अन्य साथियों ने कहा कि वह हंसमुंख, मौजमस्ती और मददगार किस्म का इंसान था। बटालियन के जवानों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह रोजाना अपने घर मां, बाप और पत्नी से फोन पर बात करता था। बटालियन के अन्य जवानों ने कहा कि घटना के दौरान जुगराज संतरी की ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed