{"_id":"6109aa228ebc3e88c341c767","slug":"itbp-corp-arrested-for-molestation-chandigarh-news-pkl4223531197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी का जवान छेड़छाड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी का जवान छेड़छाड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। दो साल पहले एलांते मॉल के एक शोरूम मैनेजर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने जालंधर के आर्या नगर निवासी आरोपी करण को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी करण देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में कुक के पद पर कार्यरत है। छुट्टियों में चंडीगढ़ घूमने के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे जमानत पर छोड़ दिया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
दो सितंबर 2019 को पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया था कि वह एलांते मॉल स्थित एक शोरूम में बतौर मैनेजर के पद पर काम करती है। आरोप था कि 30 अगस्त को उसने नोटिस किया कि एक युवक उसे घूर रहा है और उसका पीछा कर रहा है। अगले दिन भी युवक उसके शोरूम के बाहर बैठकर उसे घूरता हुआ मिला। युवक 4 दिनों से रोजाना शोरूम के बाहर आकर उसे घूरता रहा। 2 सितंबर को वह ग्राउंड फ्लोर पर गई तो युवक ने उससे बात करनी चाही। इसके अलावा उसने फोन पर भी बात किया। शिकायत के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का नाम करण है और वह पंचकूला के भानू मे आईटीबीपी में प्रशिक्षण दे रहा है। कई बार पुलिस करण को पकड़ने गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सोमवार को आरोपी चंडीगढ़ में घूमने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में दो साल से कार्रवाई चल रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।