फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It was cloudy but it did not rain... but the weather was pleasant.

Chandigarh News: बादल छाए पर नहीं बरसे बदरा... पर मौसम हुआ सुहाना

Fri, 05 Jul 2024 06:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
It was cloudy but it did not rain... but the weather was pleasant.
चंडीगढ़। शहर में तीन दिन की बारिश के बाद वीरवार का दिन सूखा रहा। सुबह बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। चार बजे के करीब अचानक तेज धूप निकल आई। हालांकि मौसम पूरे दिन सुहाना रहा। इस दौरान शहर के पर्यटन स्पॉट सुखना लेक, रॉक गार्डन और रोज गार्डन में घूमने वालों की काफी भीड़ रही। मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। बुधवार को 8.5 में बारिश हुई। वीरवार को बारिश न होने का असर तापमान पर भी असर देखने को मिला। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस किया गया था। अब शुक्रवार को भी शहर में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 6 जुलाई के बाद फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed