फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It rained for a few minutes in the morning, it was sunny all day

Chandigarh News: सुबह कुछ मिनट हुई बूंदाबांदी, पूरे दिन रही धूप

Thu, 20 Jul 2023 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
It rained for a few minutes in the morning, it was sunny all day
चंडीगढ़। शहर में धीरे-धीरे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से बुधवार को शहर के दक्षिणी सेक्टरों में थोड़ी देर के लिए बारिश हुई, जबकि अन्य इलाकों में सुबह 10 बजे के करीब बूंदाबांदी हुई, लेकिन उसके बाद पूरे दिन धूप रही। इसकी वजह से तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने अब पूर्वानुमान जारी किया है कि 22 जुलाई के बाद से शहर के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिन तक बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। बुधवार को हुई बारिश इतनी कम थी कि दर्ज नहीं की जा सकी। वीरवार को भी शहर में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed