फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It rained but the temperature did not decrease, people are troubled by heat and humidity

Chandigarh News: बारिश हुई लेकिन तापमान में कमी नहीं, गर्मी और उमस से लोग परेशान

Wed, 31 Jul 2024 07:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
It rained but the temperature did not decrease, people are troubled by heat and humidity
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार शाम को अचानक झमाझम बारिश हुई। एक ही घंटे में करीब 30.4 एमएम पानी बरसा लेकिन ये बारिश भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं दिला पाई। कारण है कि शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। हालांकि, अब वीरवार से फिर अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 5.9 डिग्री का ही अंतर रहा। इस वजह से रात के समय में भी काफी उमस हो रही है। मंगलवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 30.4 एमएम बारिश हुई। इस मानसून सीजन में 234.4 एमएम बारिश हुई है। ये सामान्य से 51 फीसदी कम है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले दो-तीन में दिन अच्छी बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन


आज बारिश की संभावना कम
मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। वीरवार और शुक्रवार को बारिश हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वीरवार को गिरावट देखी जा सकती है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed