फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is not possible to separate garbage without people's support: Mayor

कूड़े का हल ऐसे होगा.. जानने को पढ़ें

Thu, 14 Jan 2021 09:59 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
It is not possible to separate garbage without people's support: Mayor
चंडीगढ़। मेयर रविकांत शर्मा ने वीरवार को वार्ड नंबर तीन के रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों व विभिन्न एसोसिएशन के प्रधानों के साथ सेक्टर-22 के सामुदायिक केंद्र में बैठक की। इस दौरान मेयर ने कहा कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने की व्यवस्था तब तक सफल नहीं हो सकती, जब तक लोगों का सहयोग नहीं मिलता। इसलिए आप सब स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान के लिए नगर निगम की मदद करें।
विज्ञापन

गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने को लेकर मेयर रविकांत शर्मा ने अब खुद ही लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इस क्रम में वार्ड 3 से शुरुआत की गई है। अतिरिक्त आयुक्त अनिल गर्ग की मौजूदगी में मेयर ने इस व्यवस्था के फायदे बताए। साथ ही लोगों से अपील की क़ि वह कचरा अलग-अलग करके दें, जिससे प्लांट में कचरा ले जाते समय कर्मचारियों को समस्या न हो। यह व्यवस्था शहर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर पायदान पर लेकर जाएगी, साथ ही लोगों के फीडबैक से यह रैंकिंग बेहतर होगी इसलिए शहर को बेहतर रैंकिंग दिलाने की जिम्मेदारी अब शहरवासियों पर ही है। लोगों का सहयोग मिलेगा तो 390 गाड़ियां मंगवाने का निर्णय सफल साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed