फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is a matter of an internal fight says Minister Anmol Gagan Maan on Bathinda Military Station firing

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग: 'यह आंतरिक लड़ाई का मामला', पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान का बड़ा बयान

Wed, 12 Apr 2023 02:05 PM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Apr 2023 02:05 PM IST
सार

भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान के एक बयान के अनुसार गोलीबारी की घटना बठिंडा सैन्य स्टेशन के अंदर सुबह करीब 4:35 बजे हुई। आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। सेना ने कहा कि घटना में चार हताहतों की सूचना मिली है। स्टेशन की क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय किया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
It is a matter of an internal fight says Minister Anmol Gagan Maan on Bathinda Military Station firing
मंत्री अनमोल गगन मान। - फोटो : anmolgaganmaanofficial

विस्तार

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना पर पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि यह एक आंतरिक लड़ाई का मामला है। मैंने एसएसपी से बात की है और जांच चल रही है। उधर, पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बुधवार सुबह बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई गोलीबारी की घटना में किसी आतंकी पहलू से इनकार किया है। इस घटना में सेना के चार जवानों की जान गई है। सूत्रों के मुताबिक बठिंडा में सेना छावनी के सभी एंट्री गेटों को बंद कर दिया गया है। दो दिन पहले 28 कारतूस के साथ एक इंसास राइफल गायब हुई थी और इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है।

विज्ञापन


भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान के एक बयान के अनुसार गोलीबारी की घटना बठिंडा सैन्य स्टेशन के अंदर सुबह करीब 4:35 बजे हुई। आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। सेना ने कहा कि घटना में चार हताहतों की सूचना मिली है। स्टेशन की क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय किया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है। तलाशी अभियान जारी है। मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान (एसडब्ल्यू कमांड) को सूचित किया गया है। वहीं सेना अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी घटना की जानकारी दे दी है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed