फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   iskon temple_sec 36_rathyatra_jagannath yatra

सिटी ब्यूटीफुल ने यूं किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन

Sun, 01 Dec 2013 01:34 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Dec 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
iskon temple_sec 36_rathyatra_jagannath yatra
इस्कॉन चंडीगढ़ ने भगवान जगन्नाथ विशाल रथयात्रा निकाली। भक्तों मे रथ के रस्से खींचने की होड़ लगी थी। जहां-जहां से यात्रा गुजरी, लोग यात्रा में जुड़ते गए। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए ट्रैफिक पुलिस मुश्तैद रही। भक्त नृत्य कीर्तन कर रथयात्रा में चलते रहे।
विज्ञापन


प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि यात्रा सेक्टर-28 की मार्केट से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होती हुई 36 के इस्कॉन मंदिर में पहुंचकर संपन्न हो गया। जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत हुआ।
विज्ञापन


भक्तों ने भगवान को यात्रा के दौरान 56 भोग अर्पित किया। इस्कॉन के सह अध्यक्ष नंद महाराज दास ने बताया कि यह 25वीं रथयात्रा है।

इस्कॉन गवर्निंग बॉडी के कमिश्नर गोपाल कृष्ण गोस्वामी, यूके से कदंब कानन गोस्वामी, वृंदावन से सरस्वती स्वामी और भक्ति आश्रय के वैष्णव स्वामी, सांसद पवन कुमार बंसल, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, वित्त सचिव वीके सिंह सहित भारी संख्या में भक्त रथयात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में यहां-यहां गुजरे भगवान

अकिंचन प्रियदास ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे सेक्टर-28 डी की मार्केट से शुरू होकर यह सेक्टर-27, 19-27 और 20-30 की डिवाइडिंग होते हुए सेक्टर-20, 21, 22, 22-23 की डिवाइडिंग से होती हुई 36 स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed