फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ISBT 17-22 underpass will also be replaced with escalators

आईएसबीटी 17/22 के अंडरपास की भी बदलेगी तस्वीर, लगेंगे एस्केलेटर

Fri, 04 Dec 2020 11:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
ISBT 17-22 underpass will also be replaced with escalators
चंडीगढ़। करीब 24 साल पुराने आईएसबीटी-17 और सेक्टर-22 के अंडरपास की तस्वीर बदलने जा रही है। यूटी प्रशासन इस अंडरपास में एस्केलेटर लगाने की तैयारी कर रहा है। आईएसबीटी की वजह से बहुत से लोग रोजाना इस अंडरपास का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

रैंप की सुविधा मौजूद नहीं होने की वजह से बुजुर्गों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर शहर के विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने चंडीगढ़ प्रशासन से शिकायत की थी। इस अंडरपास में एस्केलेटर लगाने के लिए आर्किटेक्ट विभाग डिजाइन तैयार कर रहा है, जिसे चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग को सौंपा जाएगा। एस्केलेटर लगाने के लिए प्रशासन ने ग्राउंड सर्वे का कार्य भी पूरा कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह अंडरपास साल 1996 में बनाया गया था। इस अंडरपास में कई दुकानें भी हैं। हालांकि, अंडरपास के दुकानदारों की तरफ से हमेशा यह शिकायत की जाती रही है कि अंडरपास में नगर निगम की तरफ से साफ-सफाई नहीं की जाती है। इसकी वजह से यहां काफी गंदगी रहती है।
विज्ञापन

पीजीआई-पीयू अंडरपास का डिजाइन तैयार, जल्द काम होगा शुरू
पीजीआई और पंजाब यूनिवर्सिटी के बीच पैदल यात्री अंडरपास के ड्राइंग का काम पूरा कर लिया गया है। आर्किटेक्ट विभाग ने ड्राइंग को बना लिया है, इसके बाद इस अंडरपास पर काम शुरू करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को सौंपा जाएगा। 4 नवंबर 2019 को प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को लेकर प्रशासक को एक प्रेजेंटेशन दी थी और बताया था कि पीजीआई और पीयू आने-जाने वाले हजारों लोगों को गाड़ियों की आवाजाही के बीच रोजाना सड़क पार करना पड़ता है। इस बैठक में प्रशासक ने अंडरपास के लिए मंजूरी दे दी थी। पहले इंजीनियरिंग विभाग ने ड्राइंग बनाई, जिसमें आर्किटेक्ट विभाग ने कई संशोधन किए हैं। जानकारी के अनुसार, यूटी इंजीनियरिंग विभाग ने सर्वे कर अंडरपास बनाने के लिए जगह को भी चिह्नित कर ली है। गौरतलब है कि ड्राइंग्स तय नहीं होने के चलते पिछले काफी समय से ये प्रोजेक्ट लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed