फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   irrigation scam, VIP treatment in jail, Contractor Gurinder Singh

करोड़ों रुपये के सिंचाई घोटाले के मुख्य आरोपी को जेल में VIP ट्रीटमेंट

Sat, 30 Dec 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Dec 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
irrigation scam, VIP treatment in jail, Contractor Gurinder Singh
- फोटो : Demo Pics
पंजाब सिंचाई विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी ठेकेदार गुरिंदर सिंह भले ही जेल में बंद हो लेकिन उसको वहां वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रही है। बीते दो दिन से घन्नौर के कांग्रेस विधायक मदनलाल जलालपुर अपने साथ गुरिंदर सिंह की पत्नी व भाई को लेकर पटियाला सेंट्रल जेल पहुंचते हैं और फिर काफी देर तक गुरिंदर सिंह से उनकी मुलाकात का सिलसिला चलता है। गुरिंदर सिंह के परिजनों के साथ कांग्रेस विधायक के जेल आने की पुष्टि जेल सुपरिंटेंडेंट राजन कपूर ने की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गत बुधवार दोपहर 12 बजे विधायक मदनलाल जलालपुर पटियाला जेल पहुंचे। उनके साथ ठेकेदार गुरिंदर सिंह की पत्नी, भाई और एक अन्य व्यक्ति भी थे। विधायक तो जेल सुपरिंटेंडेंट के कमरे में बैठे रहे, जबकि उनके साथ गए लोग गुरिंदर सिंह के मिलने जेल के भीतर चले गए। यह मुलाकात काफी लंबी चली।
विज्ञापन


वीरवार शाम करीब 5 बजे विधायक फिर पटियाला जेल गए और उनके साथ गुरिंदर सिंह की पत्नी और भाई भी थे। इस बार मुलाकात जेल के भीतर न होकर सुपरिंटेंडेंट के आफिस से सटे कमरे में हुई। जहां ठेकेदार गुरिंदर सिंह अपने परिजनों के साथ काफी देर तक बैठा रहा और चाय पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जब कांग्रेस विधायक मदनलाल जलालपुर से जानना चाहा तो उन्होंने बुधवार को पटियाला जेल जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उनके हलके के पांच लोग जेल में हैं, जिनसे वे मिलने गए थे।

ठेकेदार गुरिंदर सिंह की पत्नी और भाई को साथ ले जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि गुरिंदर सिंह से उनके पारिवारिक संबंध हैं और वे उनके परिवार को अच्छी तरह जानते हैं। हालांकि विधायक ने इस बात से इंकार किया कि वे जेल में गुरिंदर से मिलाने उनकी पत्नी और भाई को ले गए थे। वीरवार शाम को फिर से पटियाला जेल जाने के बारे में विधायक महोदय ने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। 


 इस बीच, पटियाला सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट राजन कपूर ने कांग्रेस विधायक और ठेकेदार गुरिंदर सिंह के परिजनों के जेल आने की बात स्वीकार की। हालांकि उन्होंने जेल में गुरदिंर सिंह को विशेष तरजीह दिए जाने की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed