{"_id":"68604ad883c4ac78840106fe","slug":"irctc-may-get-canteen-operation-in-pgi-300-ex-servicemen-will-be-recruited-as-guards-chandigarh-news-c-16-pkl1091-748894-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई में आईआरसीटीसी को मिल सकता है कैंटीन संचालन, बतौर गार्ड भर्ती होंगे 300 पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई में आईआरसीटीसी को मिल सकता है कैंटीन संचालन, बतौर गार्ड भर्ती होंगे 300 पूर्व सैनिक
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) को मिल सकती है। दरअसल, शिकायत मिली थी कि यहां खाने के सामान काफी महंगे बेचे जा रहे थें। मरीज के परिवार वालों के जेब पर इसका काफी असर पड़ रहा था। इसको लेकर लोगों ने शिकायत की थी। इसके बाद पीजीआई प्रशासन अब कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को देने की तैयारी में जुट गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मरीजों और आमजन की सुरक्षा, सफाई और सेवा गुणवत्ता से समझौते पर अब सीधी कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में कुछ ठेकेदारों की ओर से उनके साथ हुए करार का उल्लंघन किया था। इसके बाद पीजीआई प्रशासन सख्त हुआ है। पीजीआई प्रशासन का दावा है कि करार का उल्लंघन करने वालों के साथ अनुबंध समाप्त किया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा और संस्थान की गरिमा से कोई समझौता नहीं होगा। जो भी ठेकेदार अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सेवाओं में सुधार के लिए एक बड़ी पहल के तहत कैंटीन संचालन का जिम्मा आइआरसीटीसी को सौंपने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, ताकि सफाई, गुणवत्ता और सेवा में मानक बढ़ाए जा सकें।
300 पूर्व सैनिक गार्ड के तौर होंगे भर्ती
डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) पंकज राय ने बताया कि 300 पूर्व सैनिकों को सुरक्षा गार्ड के तौर पर भर्ती किया जाएगा। इसको लेकर मंजूरी मिल चुकी है। अगले एक महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि भविष्य में सभी ठेकेदारों की सेवाओं की नियमित निगरानी की जाएगी और किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई होगी।