फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Iraq Crisis: Anil Vij Write Letter to Sushma Swaraj

इराक में बंधक 168 भारतीयों के लिए राहत भरी खबर

Mon, 02 Feb 2015 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Mon, 02 Feb 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
Iraq Crisis: Anil Vij Write Letter to Sushma Swaraj

इराक की बसरा सपोर्ट सिटी की कंस्ट्रक्शन कंपनी में फंसे भारतीय बंधकों को छुड़ाने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा है और अंबाला समेत सभी भारतीयों को छुड़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


विज का कहना है कि विदेश मंत्री अभी चीन दौरे पर हैं। पत्र भेजने के बाद वे दिल्ली में भी उनसे मिलकर बंधकों की रिहाई की बात करेंगे।

इतना ही नहीं विज के अनुसार उन्होंने इस बारे में राज्य सरकार से भी अनुरोध किया है कि राज्य सरकार भी अपने स्तर पर इन बंधक युवकों की रिहाई के लिए प्रयास करे।

विज्ञापन

विदेश मंत्री से मिलकर करेंगे बात

Iraq Crisis: Anil Vij Write Letter to Sushma Swaraj

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उनके संज्ञान में इराक बंधकों का मामला है। वह पूरी तरह इसे लेकर गंभीर भी हैं। उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिख दिया है।

साथ ही वे अब दिल्ली चुनाव में मिली ड्यूटी निभाने जा रहे हैं। अभी सुषमा स्वराज भी चीन दौरे पर हैं, उनकी तीन फरवरी को वापसी हो जाएगी। उसके बाद उन्हें मौका मिला तो वे दिल्ली में ही मैडम से मिलकर इराक बंधकों के बारे में बातचीत करेंगे।

विज के अनुसार इराक के बंधक भारतीयों को वतन वापसी जरूर कराई जाएगी। उन्हें यह भी मालूम हुआ है कि इंडियन एंबेसी के लोगों ने इराक में उनसे संपर्क किया है। यह भी सरकार का प्रयास है। उन्होंने अब पत्र में भी विदेश मंत्री से आग्रह किया है कि इन बंधकों को जल्द भारत वापस लेकर आया जाए।

इराक में नौ महीनों से भारतीय बंधक

Iraq Crisis: Anil Vij Write Letter to Sushma Swaraj

इराक की बसरा सपोर्ट सिटी में विभिन्न ट्रेडों में काम करने गए विभिन्न प्रांतों के डेढ़ सौ से ज्यादा भारतीय वहां कंस्ट्रक्शन कंपनी में ही फंस गए हैं। वहां उनसे वो काम तो नहीं लिया गया, जिसमें ये भारतीय माहिर थे, बल्कि उन्हें साधारण मजदूर बनाकर कंस्ट्रक्शन वर्क्स का काम लिया गया।

अब इसी कंपनी ने नौ महीनों से इन भारतीयों को बंधक बनाकर रखा हुआ है। इनमें से 21 युवक अंबाला के हैं। ये युवक वतन वापसी के लिए झटपटा रहे हैं, वहां उनके परिजन यहां उनके इंतजार में बेहाल हो रहे हैं। परिजनों ने फिर सरकार से मांग की है कि उनके बच्चों को जल्द से जल्द इंडिया वापस लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed