फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Iraq Crisis: 165 Indians Video Imprisoned in Iraq

VIDEO: इराक में कैद 165 भारतीयों का दर्द देखिए

Sun, 25 Jan 2015 08:39 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Jan 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
Iraq Crisis: 165 Indians Video Imprisoned in Iraq

इराक में बंधक बनाए गए 165 भारतीय वहां किस हालत में हैं, ये वहां से आए वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। ये वीडियो सीधे इराक से वहाट्सऐप पर अमर उजाला के संवाददाता के मोबाइल पर भेजे गए हैं। वीडियो में बंधक बनाए युवाओं ने अपनी मौजूदा हालत के बारे में खुलासा किया है।

विज्ञापन


गांव जटवाड, अंबाला (हरियाणा) निवासी इकबाल सिंह ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि अंबाला के ही एक एजेंट सीताराम के जरिए उन्हें यह नौकरी मिली थी। मोहाली के एक एजेंट ने उनके समेत यहां फंसे ज्यादातर लोगों की नौकरी अल जबूरी कंस्ट्रक्शन कंपनी में लगवाई थी। वेतन 6500 यूएस डॉलर था।
विज्ञापन


28 मार्च, 2013 को उन्होंने ज्वाइन किया और अप्रैल, 2014 को उन्हें आखिरी वेतन मिला था। यहां पंजाब के 53, हरियाणा के 49, राजस्थान के 25, यूपी के 22, बिहार के 2, तमिलनाडु के 8 और आंध्र प्रदेश के 6 लोग हैं। बसरा स्पोर्ट्स सिटी की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले इन भारतीयों को कंपनी केमालिक ने बंधक बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से न तो इन्हें वेतन मिला है, न ही भारत लौटने दिया जा रहा है। अब इन्हें खाना देना भी बंद कर दिया है। परेशान लोगों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।

वीडियो में प्रधानमंत्री से अपील, छुड़वा दीजिए हमें

Iraq Crisis: 165 Indians Video Imprisoned in Iraq

इराक में फंसे युवाओं ने वीडियो में प्रधानमंत्री, विदेशमंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से छुड़वाने की अपील की गई है। एक वीडियो में कहा गया है कि जल्द कुछ न किया तो जिस तरह इराक में आज तक 39 भारतीयों को ढूंढ रहे हैं, उसी तरह 165 लोगों को ढूंढते रह जाओगे।

वेतन नहीं मिला तो कर्ज कैसे चुकाएंगे
इराक में फंसे भारतीयों द्वारा भेजे एक वीडियो में एक युवक ने अपना दर्द बयां किया है। कई माह से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में भारत में जिन लोगों से कर्ज लेकर इराक आए थे, घर लौटने पर वे परेशान करेंगे।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed