फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPS SS Deshwal appointed Vice Chancellor of Sports University of Sonipat

Sonipat News: खेलकूद विश्वविद्यालय बनाने की कवायद शुरू, IPS एसएस देशवाल कुलपति नियुक्त

Wed, 28 Dec 2022 12:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 12:35 PM IST
सार

वर्ष 1973 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल ने राई में मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल की शुरुआत की थी। इस स्कूल में खेल व पढ़ाई का सामंजस्य देखते ही बनता है। स्कूल के खिलाड़ी अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपने प्रदर्शन से अनेक पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
IPS SS Deshwal appointed Vice Chancellor of Sports University of Sonipat
राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल में प्रदेश का पहला खेलकूद विश्वविद्यालय बनेगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महाबीर सिंह ने पानीपत के गांव अटावला निवासी सेवानिवृत आईपीएस एसएस देशवाल को नए खेल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। अधिकारियों की मानें तो खेलकूद स्कूल को खेलकूद विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड नहीं किया जाएगा। बल्कि खेलकूद स्कूल परिसर में अलग से विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत दिनों घोषणा की थी कि राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल में प्रदेश का पहला खेलकूद विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। खेलकूद विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए कागजी कार्रवाई समेत अन्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब खेलकूद स्कूल परिसर में विश्वविद्यालय के लिए आधारभूत संरचना को तैयार करना है। इससे पूर्व खेलकूद विश्वविद्यालय की विधिवत रूप से शुरुआत कर दी गई है। सरकार ने खेलकूद स्कूल को इससे संबंधित पत्र भी भेजा है। स्कूल में मौजूदा समय में चौथी से लेकर 12वीं कक्षा में 1000 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। कमला नेहरू के नाम से स्कूल में प्राथमिक विंग है। प्रसिद्ध अभिनेता रणदीप हुड्डा भी इसी स्कूल से पढ़कर निकले हैं।
विज्ञापन


वर्ष 1973 में की गई थी स्थापना
वर्ष 1973 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल ने राई में मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल की शुरुआत की थी। इस स्कूल में खेल व पढ़ाई का सामंजस्य देखते ही बनता है। स्कूल के खिलाड़ी अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपने प्रदर्शन से अनेक पदक जीत चुके हैं। यही नहीं अनेक प्रशासनिक सेवा व सेना में बड़े पदों पर काम कर रहे हैं। सरकार की योजना के अनुसार यहां हर खेल के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक व खिलाड़ी तैयार हो सके। हरियाणा एक खेल प्रदेश है, यहां एक भी खेल विश्वविद्यालय नहीं था। खिलाड़ियों को एनआईएस प्रमाणपत्र या पाठ्यक्रम करने के लिए दूसरे प्रदेश में जाना पड़ता था। इसे देखते हुए यहां खेलकूद विश्वविद्यालय शुरू किया गया है। यहां खेल से संबंधित सभी पाठ्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में है 12 खेल
खेलकूद स्कूल में हॉकी, फुटबॉल, घुड़सवारी, तैराकी, जिमनास्ट, बास्केटबॉल के अलावा 12 खेलों के मैदान हैं। घुड़सवारी व तैराकी में राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का लंबे समय से दबदबा रहा है। स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बहुउद्देशीय हॉल व हॉकी का एस्टोटर्फ मैदान हैं। यहां 50 मीटर शूटिंग रेंज बनाई जा रही है। पहले से बने तरणताल व अन्य खेल मैदान राष्ट्रीय स्तर के हैं।

 

मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल परिसर में ही खेलकूद विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इसकी शुरूआत कर दी गई है। खेलकूद विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में सेवानिवृत आईपीएस एसएस देशवाल को नियुक्त किया गया है। खेलकूद स्कूल परिसर में ही विश्वविद्यालय के लिए अलग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। पंकज नैन, निदेशक, खेल एवं युवा मामले विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed