{"_id":"611eb8f38ebc3e05fe6ea707","slug":"ips-praveer-ranjan-took-over-as-dgp-chandigarh-news-pkl423966895","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस प्रवीर रंजन ने संभाला डीजीपी का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस प्रवीर रंजन ने संभाला डीजीपी का कार्यभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आईपीएस प्रवीर रंजन ने वीरवार को कार्यभार संभाल लिया है। सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में तत्कालीन डीजीपी संजय बेनीवाल ने आईपीएस प्रवीर रंजन को कार्यभार सौंपा। शुक्रवार को अब स्वागत परेड समारोह होगा। बीते 28 जुलाई को गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर प्रवीर रंजन को चंडीगढ़ का नया डीजीपी बनाया गया था।
एजीएमयूटी कैडर 1993 बैच के आईपीएस प्रवीर रंजन दिल्ली में हुए दंगे में गठित एसआईटी के मुखिया थे। आईपीएस प्रवीर रंजन ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ में कभी सेवाएं नहीं दीं, लेकिन एक-दो बार चंडीगढ़ जरूर आए हैं। पद संभालने के बाद वह चंडीगढ़ को समझेंगे और फिर उसके अनुसार आगे की रणनीति बनाएंगे। दूसरी तरफ, तत्कालीन डीजीपी संजय बेनीवाल का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें वापस दिल्ली बुला लिया गया। उन्होंने जून 2018 में पद संभाला था। वीरवार को सेक्टर-26 पुलिस लाइन में उनका विदाई समारोह हुआ। इस अवसर पर डीआईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, एसपी मनोज कुमार मीणा, एसपी केतन बंसल समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।