{"_id":"619e5f4fa969122c4507e328","slug":"ips-officer-param-bir-singh-says-he-is-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमबीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर बोले- मैं चंडीगढ़ में हूं, जल्द वापस आऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमबीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर बोले- मैं चंडीगढ़ में हूं, जल्द वापस आऊंगा
Wed, 24 Nov 2021 09:27 PM IST
ajay kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Nov 2021 09:27 PM IST
सार
लंबे समय से फरार चल रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि मैं चंडीगढ़ हूं। जल्द परमबीर मुंबई जाएंगे।
विज्ञापन
परमबीर सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने बुधवार को खुलासा किया है कि वह चंडीगढ़ में हैं। जल्द ही मुंबई जाएंगे। आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह जबरन वसूली के कई मामलों का सामने कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह मौजूदा समय में चंडीगढ़ में हैं। पुलिस व कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने अभी अपने अगले कदम के बारे में निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह बुधवार शाम को टेलीग्राम में दिखे। हालांकि बाद में उन्होंने सोशल मैसेजिंग एप से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरण और महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सिंह ने इस साल मई से काम करने की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर, 'एंटीलिया' के पास विस्फोटकों वाली एक एसयूवी और व्यवसायी मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत के मामले में मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद उनका तबादला कर दिया गया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह से जांच में सहयोग करने को कहा है। कोर्ट ने फिलहाल परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और उनसे पूरे मामले की जांच के दौरान सहयोग बरतने का निर्देश दिया था। कोर्ट में उनके वकील ने कहा कि परमबीर सिंह को पूरे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने जिन अधिकारियों को भ्रष्ट आचरण के लिए दंडित किया है, उन्हीं को आज शिकायतकर्ता बनाया गया है। अब तक उनके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।