फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPS officer Bharti Arora seeks voluntary retirement to devote herself to service of Sri Krishna

हरियाणा: आईजी भारती अरोड़ा ने मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, करना चाहती हैं मीराबाई की तरह श्रीकृष्ण की साधना

Wed, 28 Jul 2021 11:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Jul 2021 11:22 PM IST
सार

अमर उजाला टीम ने आईपीएस भारती अरोड़ा से सीधी बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मैं सेवानिवृत्ति के बाद अपना आगे का पूरा जीवन वृंदावन में व्यतीत करूंगी। भगवान ने जो राह दिखाई है और इंसानियत के प्रति जो जिम्मेदारियां तय की हैं, उनका निर्वहन करूंगी। आगे के सवालों के संदर्भ में भारती ने कहा कि इनके जवाब भविष्य के गर्भ में हैं।

विज्ञापन
IPS officer Bharti Arora seeks voluntary retirement to devote herself to service of Sri Krishna
आईजी भारती अरोड़ा। - फोटो : फाइल

विस्तार

आईजी भारती अरोड़ा को भगवान श्रीकृष्ण की लगन लगी है। इसीलिए वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति चाहती हैं। 24 जुलाई को पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में आईजी ने इस बात का जिक्र किया है। अपने इस पत्र में आईजी भारती अरोड़ा ने लिखा है कि पुलिस सेवा उनके लिए गर्व और जुनून रही है। 

विज्ञापन


अब आगे की जिंदगी वह धार्मिक तरीके से बिताना चाहती हैं। वह चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास और मीराबाई की तरह प्रभु श्रीकृष्ण की साधना करना चाहती हैं। 50 साल की आईपीएस अधिकारी ने इसके लिए सरकार से तीन महीने के नोटिस पीरियड में भी छूट देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


दो आईपीएस ने भक्ति तो दो पकड़ चुके राजनीति की डगर 
इससे पहले भी दो आईपीएस अधिकारी भक्ति की राह पकड़ चुके हैं। इनमें कृष्ण भक्ति में डूबकर राधा का रूप धारण करने वाले पूर्व आईजी डीके पांडा शामिल हैं। डीके पांडा मूलरूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस अधिकारी देवेंद्र किशोर पांडा उर्फ डीके पांडा 2005 में खूब चर्चा में आए थे। तब उन्होंने खुद को दूसरी राधा और कृष्ण की प्रेमिका घोषित कर अपने महिला होने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1991 से 2005 तक पांडा का राधा रूप चोरी छुपे चलता रहा। 2005 के बाद पांडा ने अपने हावभाव और परिधान को सार्वजनिक कर दिया। इसी तरह बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने दो बार सरकारी सेवा से वीआरएस लिया। लेकिन, दोनों बार उन्हें मायूसी ही हाथ लगी।

पांडे का सियासत से इस कदर मोहभंग हुआ कि अब वे गेरुए कपड़े में कथावाचक की भूमिका में आ गए हैं। अपनी नई भूमिका को लेकर हाल में गुप्तेश्वर पांडे ने कहा था कि उन्होंने अपने आपको भगवान को समर्पित कर दिया है। इसी तरह आईपीएस रणबीर शर्मा और पंजाब पुलिस में आईजी रहे कुंवरप्रताप सिंह जिन्होंने इसी साल अप्रैल में वीआरएस लिया था दोनों आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर राजनीति में उतर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed