फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPS B Satish Balan became the first police commissioner of Sonipat

Sonipat News: आईपीएस बी. सतीश बालन बने सोनीपत के पहले पुलिस कमिश्नर, लोगों ने जताई ये उम्मीद

Sun, 01 Jan 2023 05:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Jan 2023 05:21 PM IST
सार

मूलरूप से तमिलनाडु के रहने वाले बी. सतीश बालन 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी गिनती प्रदेश के तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में होती है। वह नवंबर, 2014 के पहले सप्ताह से मार्च, 2015 के पहले सप्ताह तक सोनीपत के एसपी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में सोनीपत शहर जाम मुक्त हो गया था।

विज्ञापन
IPS B Satish Balan became the first police commissioner of Sonipat
बी सतीश बालन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बी.सतीश बालन को सोनीपत का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। सोनीपत को प्रदेश की चौथी पुलिस कमिश्नरी बनाने की अधिसूचना शनिवार को ही जारी हुई थी। इसके बाद रविवार को एसटीएफ के आईजी सतीश बालन को सोनीपत का कमिश्नर लगाया गया है। वहीं सोनीपत के एसपी रहे हिमांशु गर्ग को पंचकूला मुख्यालय भेज दिया गया है। बी. सतीश बालन के कमिश्नर नियुक्त करने के बाद से जिलेवासियों को फिर से सोनीपत के जाम मुक्त होने की उम्मीद जगी है।  

विज्ञापन


सोनीपत को बढ़ते उद्योग, शहरीकरण और हाईवे के चलते पुलिस कमिश्नरी बनाया गया है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अब पुलिस के पास ज्यादा संख्या बल व संसाधन होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 25 दिसंबर को सुशासन दिवस कार्यक्रम में सोनीपत को पुलिस कमिश्नरी बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद शनिवार को ही गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने अधिसूचना जारी कर सोनीपत को पुलिस कमिश्नरी बना दिया था। इस पर रविवार को आईजी एसटीएफ बी. सतीश बालन को सोनीपत कमिश्नरी का पहला कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से तमिलनाडु के रहने वाले बी. सतीश बालन 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी गिनती प्रदेश के तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में होती है। वह नवंबर, 2014 के पहले सप्ताह से मार्च, 2015 के पहले सप्ताह तक सोनीपत के एसपी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में सोनीपत शहर जाम मुक्त हो गया था। शहर में जाम लगते ही उनके कार्यकाल को याद किया जाता था। अब लोगों को फिर से उम्मीद जगी है कि शहर से जाम की समस्या दूर हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed