फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPL matches can be held in Maharaja Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium

Chandigarh: महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगी चौके-छक्के की बारिश! आईपीएल मैच कराने की तैयारी

Thu, 28 Dec 2023 01:00 AM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Dec 2023 01:00 AM IST
सार

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के अनुसार स्टेडियम का काम आखिरी चरण में है। स्टेडियम 38.20 एकड़ एरिया में बनाया गया है। इसमें करीब 40 हजार क्रिकेट प्रशंसक ऑरेंज, ब्लू, गोल्डन रंग की सीटों पर बैठकर मैच देख सकेंगे।

विज्ञापन
IPL matches can be held in Maharaja Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। वहं मुल्लांपुर में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन का महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम का काम लगभग पूरा होने को है। 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। नए स्टेडियम की शुरुआत आगामी आईपीएल सीजन से होगी। क्रिकेट प्रेमी जल्द ही यहां पर चौके-छक्के देख सकेंगे।

विज्ञापन


पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के अनुसार स्टेडियम का काम आखिरी चरण में है। स्टेडियम 38.20 एकड़ एरिया में बनाया गया है। इसमें करीब 42 हजार क्रिकेट प्रशंसक ऑरेंज, ब्लू, गोल्डन रंग की सीटों पर बैठकर मैच देख सकेंगे। यह स्टेडियम मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम से तीन गुणा बड़ा है। 
विज्ञापन


पीसीए में करीब 24 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। मुल्लांपुर स्टेडियम में चौके-छक्कों को देखने का क्रिकेट प्रशंसकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। अगले साल यानी 2024 में आईपीएल के मैच यहां खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुधिया रोशनी से नहाएगा मैदान 

नए स्टेडियम में दिन-रात के मुकाबले कराने के लिए फ्लड लाइट लगाई हैं। इसके लिए कुल छह पावर फ्लड लाइट पोल लगाए हैं। इन लाइट में जो लैंप लगाए हैं, वह भारत में अब तक किसी स्टेडियम के लाइट पोल पर नहीं लगे हैं। दुधिया रोशनी में खेले जाने वाले मुकाबले दर्शकों को अलग भी अहसास कराएंगे।

कई अभ्यास पिच बनाई गईं

स्टेडियम का मुख्य गेट, जिससे टीमें अंदर आएंगी। इस एरिया के पास नेट सेशन एरिया बनाया गया है। यहां पर 12 पिच तैयार की गई हैं। जहां पर टीमें अभ्यास करेंगी। पीसीए स्टेडियम में नेट सेशन स्टेडियम के पीछे बना है और वहां नौ ही पिच हैं। स्टेडियम में कुल 16 दरवाजे हैं। 



 

मुल्लांपुर में बन रहे महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम का काम 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। आईपीएल के नए सीजन से नए क्रिकेट स्टेडियम में मैच कराने की तैयारी है। -दिलशेर खन्ना, सचिव, पीसीए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed