फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ipl, ipl t-20, pca stadium, cricketer Kevin Petersen, Pune team, mohali, chandigarh

मैदान पर हर खिलाड़ी कप्तान होता है : पीटरसन

Sun, 17 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
ipl, ipl t-20, pca stadium, cricketer Kevin Petersen, Pune team, mohali, chandigarh
पीसीए में केविन पीटरसन और अजिंक्य रहाणे। - फोटो : अमर उजाला
मैदान पर उतरने के बाद हर खिलाड़ी कप्तान होता है। हर खिलाड़ी को अपना रोल बेहतर तरीके से निभाना होता है। यह कहना है आईपीएल में खेल रही राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन का।
विज्ञापन

 

रविवार को पुणे और किंग्स इलेवन की टीमों के बीच मैच होना है। यह मुकाबला मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले  शनिवार को प्रेसवार्ता में पीटरसन ने कहा कि उनके लिए यह जरूरी नहीं है कि विपक्षी टीम क्या करने जा रही है।

विज्ञापन

 

उनके लिए अहम है कि उनकी टीम क्या कर रही है और उसे टूर्नामेंट में कैसे लय हासिल करनी है। केविन पीटरसन ने कहा कि टी 20 के फॉरमेट में हर गेंद चुनौतीपूर्ण होती है। इनके अनुसार हर सही गेंद मैच का नक्शा बदल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुणे को पिछले मैच में गुजरात के हाथों हार का समान करना पड़ा था। टीम के प्रदर्शन के सुधार के सवाल पर पीटरसन का कहना था कि पिछले मैच में बल्लेबाजी व गेंदबाजी में और बेहतर किया जा सकता था।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी टीम सुधार की प्रक्रिया में है। पंजाब की टीम में डेविड मिलर, मार्श, मैक्सवेल जैसे खतरनाक खिलाड़ी हैं जो किसी समय भी मैच को विपक्षी टीम से छीन सकते हैं।

उन्होंने ने कहा की कागजों में दोनों टीमें मजबूत नजर आ रही हैं। लेकिन असली मुकाबला तो मैदान पर उरतने के बाद ही होता है। यहां पर जो टीम बेहतर करेगी वही जीतने में सफल होगी।


धोनी एंड कंपनी ने बहाया पसीना
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम दोपहर दो बजे के बाद पीसीए स्टेडियम पहुंची। नेट्स पर पहुंचते ही कै प्टन कूल ने बजाय पैड डालने के गेंदबाजी में हाथ अजमाया।

 

धोनी ने केविन पीटरसन और इरफान पठान को काफी देर तक गेंद डाली। वहीं स्टीव स्मिथ, रहाणे ने बलेबाजी में पसीना बहाया। गेंदबाजी में इशांत शर्मा, तिशारा परेरा, आरपी सिंह, मॉर्कल ने जमकर गेंदबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed