फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Invited applications from entrepreneurs for the award

उद्योगपतियों से पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे

Tue, 05 Nov 2013 01:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Nov 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
Invited applications from entrepreneurs for the award
हरियाणा सरकार ने निर्माता और निर्यात करने वाले उद्योगपतियों से वर्ष 2012-13 के निर्यात पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन 18 नवंबर तक जमा कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन



सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बडे़, मध्यम, छोटे उद्योगों के अलावा उत्पाद निर्यात करने वाली लघु इकाइयां इस पुरस्कार के लिए योग्य होंगी। संशोधित एक्सपोर्ट अवार्ड योजना के तहत नौ अलग औद्योगिक समूहों में एक-एक लाख रुपये के 18 उत्कृष्ट निर्यातक अवार्ड होंगे।
विज्ञापन


एक लाख रुपये का एक उत्कृष्ट महिला उद्यमी एक्सपोर्ट अवार्ड के साथ-साथ 19 लघु, छोटे, बडे़ और मध्य स्तर के उद्योगों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

बडे़, मध्यम और छोटे स्तर के उद्योगों को 18 उत्कृष्ट निर्यातक पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें एक इंजीनियरिंग आटो और आटो कंपोनेंट्स, एक एग्रो आधारित खाद्य और बागवानी, एक ग्लास, रबड़ और सेरामिक उद्योग, एक वैज्ञानिक यंत्रों और घरेलू उपकरण, एक कपड़ा, होजरी, रेडीमेड गारमेंट्स, लेदर और फुटवियर उद्योग, एक हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट, एक इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और आईटीईएस, एक फार्मास्यूटिकल, ड्रग्स, बॉयोटेक और एक अन्य श्रेणी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन संबंधित संयुक्त निदेशक जिला उद्योग केंद्र में जमा कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed