फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Introduced new car of Tata moters 'Nano Twist'

कई खूबियों वाला है यह नया 'नैनो ट्विस्ट'

Fri, 24 Jan 2014 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Jan 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
Introduced new car of Tata moters 'Nano Twist'

टाटा मोटर्स ने नैनो का नया मॉडल बाजार में उतारा है। शुक्रवार को होटल ताज में नैनो ट्विस्ट को लांच किया गया।

विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि इस नए मॉडल में अधिक खूबियों को शामिल किया गया है, जिससे ग्राहकों को ड्राइविंग का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

इस गाड़ी की लांचिंग के मौके पर कंपनी के नेशनल सेल्स हेड अमित सागर ने बताया कि नैनो ट्विस्ट को नए डिजाइन और कलर के साथ मार्केट में उतारा गया है।

इस श्रेणी में पहली बार इलेक्ट्रिक पावर एसिस्टेड स्टीयरिंग सिस्टम लगाया गया है। इस सिस्टम से भीड़-भाड़ वाले एरिया में ड्राइविंग करना आसान होगा।

सागर ने बताया कि इस बार नैनो को सिग्नेचर डैमसन पर्पल कलर, क्रोम एक्सेंट, नए स्पोर्टी इंटीरियर और नए फैब्रिक के साथ पेश किया गया है। गाड़ी का नया मॉडल सिर्फ एक्सटी वेरियंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 2.36 लाख रुपये है।


विस्टा का नया मॉडल वीएक्स टैक लांच
कंपनी ने इसी मौके पर अपनी विस्टा गाड़ी का भी नया मॉडल वीएक्स टैक को लांच किया। गाड़ी में पहली बार जीपीएस नेवीगेशन के साथ टचस्क्रीन मल्टीमीडिया सिस्टम और फ्रंट डुओ-फ्लोट सस्पेंशन सिस्टम को शामिल किया गया है। इस रेंज में विस्टा एलएस की कीमत 4.94 लाख और विस्टा वीएक्स की कीमत 5.99 लाख रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed