फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Introduce the new generation of students to the life of litterateurs

नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को साहित्यकारों के जीवन से परिचय कराएं

Thu, 24 Dec 2020 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Introduce the new generation of students to the life of litterateurs
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग की ओर से ‘अल्पज्ञात एवं अज्ञात महान साहित्यकार परिचर्चा’ श्रृंखला की प्रथम कड़ी में रामवृक्ष बेनीपुरी के जीवन दर्शन एवं साहित्य पर पुणे विद्यापीठ के प्रोफेसर गजानन चव्हाण ने विचार रखे। प्रो. गजानन चव्हाण ने हिंदी के साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी के बलिदान पूर्ण जीवन और अद्वितीय साहित्य पर प्रकाश डाला। उनके जीवन की घटनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके बारे में जानना चाहिए।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. बैजनाथ प्रसाद ने विभाग के बारे में जानकारी दी। प्रो. अशोक कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. सत्यपाल सहगल ने टिप्पणी की। डॉ. गुरमीत सिंह की सहभागिता रही। उन्होंने भी विचार रखे। आयोजन में विद्यार्थी, शोधार्थी, बोर्ड ऑफ स्टडी के सदस्य, हिंदी विभाग के एलुमनी सदस्यों और रामवृक्ष बेनीपुरी के पौत्र कार्तिकेय एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। विभागाध्यक्ष प्रो. बैजनाथ प्रसाद ने कार्यक्रम का प्रारूप स्पष्ट करते हुए कहा कि हिंदी में कुछ ऐसे महान साहित्यकार हुए हैं जो अभी भी अल्पज्ञात और अज्ञात हैं। उन्हीं में से एक रामवृक्ष बेनीपुरी का नाम आता है। इसलिए हमारा कर्तव्य है की उन साहित्यकारों से विद्यार्थियों का साक्षात्कार कराया जाए, ताकि नई पीढ़ी को जीवन जीने की सार्थक प्रेरणा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed