फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Interview for promotion started, not in a mood to end puta picket

पदोन्नति के लिए साक्षात्कार शुरू, पुटा धरना खत्म करने के मूड में नहीं

Sun, 20 Dec 2020 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Interview for promotion started, not in a mood to end puta picket
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन यानी पुटा की ओर से भले ही लगातार एक माह से पदोन्नति को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा हो, लेकिन पीयू प्रशासन ने पुटा को पत्र लिखने या मिलने के बजाय सीधे मीडिया को संदेश भेजा है। इसमें कहा है कि यूजीसी के नियमों के मुताबिक शनिवार से पदोन्नति के लिए साक्षात्कार शुरू कर दिए गए हैं। अन्य शिक्षकों को भी इसका लाभ दिया जाएगा। तेजी से इस पर काम हो रहा है। उन्होंने पुटा से भी कहा है कि वह भी धैर्य बनाए रखें। ऐसा कार्य न करें कि पीयू की छवि को धक्का लगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पीयू के 70 शिक्षकों की पदोन्नति के लिए साक्षात्कार की तिथियां तय की गई थीं, लेकिन बाद में कोरोना के चलते स्थगित कर दी गईं। कुछ अन्य कारण भी बताए गए थे। उसके बाद पुटा ने इसको लेकर हर दिन एक घंटे का धरना देने का निर्णय लिया और धरना चलता रहा। एक माह होने के बाद अब पीयू प्रशासन ने मीडिया को एक प्रेस नोट जारी किया है। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए शिक्षकों को पदोन्नति के लिए साक्षात्कार को लाभ देने की बात कही है।
विज्ञापन

पुटा सचिव बोले- पीयू प्रशासन को हमसे मिलना चाहिए था
उधर, पुटा सचिव अमरजीत सिंह नौरा का कहना है कि वे किसी चीज का श्रेय नहीं लेना चाहते। हम शिक्षकों के लिए काम कर रहे हैं। यूजीसी के नियमों के मुताबिक ही हम भी पदोन्नति चाह रहे हैं। पीयू प्रशासन को हमसे मिलना चाहिए था और आश्वासन देना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। धरना खत्म करने या चलाने को लेकर निर्णय रविवार को पुटा कार्यकारी सदस्यों की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed