फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   internet ban in haryana jat voilence affeted districts

CM साहब! इंटरनेट बंद है, कैसे भेजें उपद्रव की ऑडियो-वीडियो?

Mon, 29 Feb 2016 10:28 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
internet ban in haryana jat voilence affeted districts

हरियाणा सरकार ने लोगों से उपद्रव की वीडियो-ऑडियो मांगे हैं, लेकिन परेशानी ये हैं कि हिंसा प्रभावित जिलों में इंटरनेट बंद है। उपद्रव के दौरान सोशल साइट्स के जरिये फैल रहीं अफवाहों पर अंकुश के लिए ही सरकार ने ऐसा कदम उठाया गया था। इनमें रोहतक, सोनीपत सरीखे जिले शामिल हैं।

विज्ञापन


अब हालात सामान्य होने के बाद सवाल है कि आखिर इन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा कब बहाल होगी। जबकि इसका खामियाजा लाखों यूजर्स को भुगतना पड़ रहा है। खास बात है कि उपद्रव प्रभावित जिलों में इंटरनेट सेवा छोड़ अन्य सेवाएं बहाल की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


अब सरकार भी उपद्रवियों की पहचान के लिए लोगों से सहयोग के तौर पर ऑनलाइन शिकायतें तथा उपद्रव के दौरान की वीडियो और ऑडियो क्लिपिंग मांग रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सोशल साइट्स, ईमेल या व्हाट्स ऐप के माध्यम से अपना संदेश या क्लिपिंग सीधा सीएम तक भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों यूजर्स को उठाना पड़ रहा भारी नुकसान

internet ban in haryana jat voilence affeted districts

इस बीच प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न है कि वह इंटरनेट सेवा की बहाली के बगैर अधिकारियों या सीएम तक ऑनलाइन शिकायतें या क्लिपिंग भला कैसे पहुंचाएं। ऐसे क्षेत्र के इंटरनेट यूजर्स की शिकायत है कि इस सेवा के बहाल न होने से उनके दर्जनों जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

हालांकि पुलिस पहले ही यह मान चुकी है कि इंटरनेट सेवा को बंद किए जाने से उपद्रव को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी है। क्योंकि इंटरनेट सेवा बंद होना उपभोक्ताओं की परेशानी का कारण बन गया है।

सभी जिलों के उपायुक्तों को इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बावजूद इसके अगर इसमें देरी हुई है तो सोमवार तक इंटरनेट सेवाएं हर हाल में बहाल कर दी जाएंगी, ताकि लोगों की मुश्किलें दूर हो सकें।
-पीके दास, गृह सचिव, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed