{"_id":"576593904f1c1b272a11bef6","slug":"international-yoga-day-spg-team-reached-for-pm-modi-s-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग डे: मोदी की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने राजभवन में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग डे: मोदी की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने राजभवन में डाला डेरा
भूपेंदर सिंह भाटिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस के लिए सुरक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां चंडीगढ़ शहर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष आयोजन की तैयारी में सजने लगा है। वहीं समारोह के मुख्य मेहमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा वाली ‘स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप’ की पहली टीम भी यहां पहुंच गई है। एसपीजी टीम ने पंजाब राजभवन का दौरा कर जायजा लिया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एसपीजी के लगभग 50 से ज्यादा जवान और अफसर होंगे, जो एयरपोर्ट, राजभवन और आयोजन स्थल पर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
एसपीजी टीम के लिए पंजाब राजभवन से सटे यूटी गेस्ट हाउस में ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। टीम में आईजी स्तर के अधिकारी हैं, जो जल्द स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर मोदी के कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देंगे। एसपीजी की दूसरी टीम संभवत: रविवार को पहुंचेगी। एसपीजी के जवान राजभवन के अलावा मुख्य आयोजन स्थल के मंच को दो दिन पहले ही घेरे में ले लेंगे।
विज्ञापन
योग दिवस के आयोजन से जुड़े वीवीआईपी को लेकर यूटी गेस्ट हाउस पूरी तरह से बुक हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार 60 से ज्यादा कमरों वाले गेस्ट हाउस में एक तिहाई कमरे पीएम की सुरक्षा में लगे दल के पास होगा। जबकि शेष कमरे आयोजकों और स्टेट गेस्ट के लिए बुक हो चुके हैं। बताया जाता है कि तमाम उच्चाधिकारियों को यूटी गेस्ट हाउस के लिए कमरों की मांग न कर कोई अन्य व्यवस्था करने को कहा गया है। खासकर 20 और 21 जून के लिए किसी भी सूरत में कमरे उपलब्ध नहीं होंगे।
विज्ञापन
विमान में ही डिनर करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब गेस्ट हाउस की बजाय विमान में ही रात का भोजन करेंगे। मोदी का विशेष विमान 20 जून की रात लगभग 9.40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। पीएम हाउस से मिले निर्देशों को मानें तो मोदी विमान में ही रात का भोजन करेंगे। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद पंजाब भवन में कुछ विशेष लोगों से मिलने के बाद विश्राम करेंगे। एक अधिकारी के अनुसार वैसे पंजाब राजभवन के विशेष किचन में खानपान की वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी, लेकिन अभी तक उनके रात्रि भोजन का शेड्यूल प्राप्त नहीं हुआ है। सुबह चूंकि उन्हें सीधा योग के लिए जाना है, इसलिए वह संभवत: खाली पेट ही कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।
दोनों राजभवन में बारी-बारी से रुकते हैं पीएम
चंडीगढ़ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब राजभवन में रुकेंगे। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी के पास वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार है। ऐसी चर्चा है कि राज्यपाल सोलंकी हरियाणा राजभवन में रहते हैं। इसलिए पंजाब राजभवन खाली होने के कारण मोदी को वहां ठहराया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों के अनुसार देश के प्रधानमंत्री जब भी चंडीगढ़ आते हैं तो वह दोनों राजभवनों में बारी-बारी से प्रवास करते हैं। पिछली बार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चंडीगढ़ आए तो उन्हें हरियाणा राजभवन में ठहराया गया था। इसी कारण इस बार पंजाब की बारी है। इसके अलावा यह पंजाब का कार्यक्रम है, इसलिए उन्हें पंजाब राजभवन में ही ठहराया जा रहा है।