{"_id":"5d0cc6f38ebc3e4c87117d7a","slug":"international-yoga-day-people-looted-mats-in-rohtak-after-union-home-minister-amit-shah-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवसः गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के बाद मची चटाई की लूट, एक-दूसरे से भिड़ते दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवसः गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के बाद मची चटाई की लूट, एक-दूसरे से भिड़ते दिखे लोग
Fri, 21 Jun 2019 10:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
चटाई की मची लूट
- फोटो : ANI
हरियाणा के रोहतक में योग दिवस के मौके पर योग के बाद चटाई लूटने की होड़ मच गई। योग के बाद लोग खली चटाई को अपने घर ले जाने लगे। इस लूट में लोग एक दूसरे से भिड़ते भी दिखे। राज्य स्तरीय योग समारोह का जैसे ही समापन हुआ, वैसे ही योग के लिए बिछाए गए मैट (चटाई) उठाकर लोग चलने लगे।
विज्ञापन
इसका वीडियो वायरल हो गया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कई कर्मचारियों ने लोगों के हाथों से मैट वापस लेने का प्रयास किया लेकिन उनकी एक नहीं चली। डीसी आरएस वर्मा का कहना है कि योग समारोह में बिछाए गए मैट योग साधकों के लिए ही थे। सभी योग साधक ये मैट अपने साथ यादगार के तौर पर घर ले गए। जिला प्रशासन ने किसी भी साधक को मैट ले जाने से मना नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि हरियाणा के रोहतक में गृहमंत्री अमित शाह विश्व योग दिवस के मौके पर पहुंचे थे। यहां पर हरियाणा सरकार ने योग का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद थे। गृहमंत्री अमित शाह के साथ लगभग 21 हजार लोगों ने योग में हिस्सा लिया।
#WATCH Haryana: A pandemonium broke out in Rohtak after people looted yoga mats from the venue where Union Home Minister Amit Shah & CM ML Khattar had participated in the programme for #InternationalDayofYoga earlier today. pic.twitter.com/8ZVjJZOh74
— ANI (@ANI) June 21, 2019