फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international yoga day celebreation at chandigarh

चंडीगढ़ में आज एक साथ योग करने का बनेगा रिकार्ड

Sat, 20 Jun 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 20 Jun 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
international yoga day celebreation at chandigarh

रविवार 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस पर सिटी ब्यूटीफुल में एक साथ हजारों लोगों द्वारा योग करने का नया रिकार्ड बनेगा। चंडीगढ़ प्रशासन के टूरिज्म विभाग ने नौ संस्थाओं के साथ मिलकर 23 जगह पर योग कार्यक्रम आयोजित करेगा। एक अनुमान के अनुसार शहर में 100 से अधिक स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। अधिकारियों का अनुमान है कि चंडीगढ़ में रविवार सुबह 7 से 7.35 बजे तक करीब एक लाख लोग एक साथ योग करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है पहली बार इतने बड़े स्तर पर योग इवेंट होगा।

विज्ञापन


सेक्टर-34 एग्जीबिशन ग्राउंड में तीन हजार से अधिक लोगों के लिए इंतजाम किया गया है। उधर सुखना लेक पर अलग-अलग ग्रुप में एक हजार से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। शहर के लगभग सभी सेक्टर गार्डन, कम्यूनिटी सेंटर, स्कूल,कालेज और यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल योग दिवस पर कार्यक्रम निर्धारित हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी देर रात तक तैयारियों का खुद जायजा लेने में जुटे हुए थे। रविवार को योग ड्यूटी पर लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 4 बजे से पहुंचने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-34 एग्जीबिशन ग्राउंड और सुखना लेक पर मुख्य कार्यक्रम
21 जून को चंडीगढ़ में सामूहिक योग का मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में होगा। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे।
इंटरनेशनल प्रोटोकाल के तहत राज्यपाल 7 से 7.35 तक एग्जीबिशन ग्राउंड में होंगे। लेकिन राज्यपाल के कार्यक्रम की शुरूआत सुखना लेक के अंतिम छोर पर बने गार्डन ऑफ साइलेंस से होगी। राज्यपाल सुबह 6.15 बजे पहुंचेंगे। सेक्टर-34 के अलावा राज्यपाल का लेजर वैली में भी जाने का कार्यक्रम है।  

एक हजार पुलिस कर्मचारी करेंगे योग
सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में रविवार को एक साथ 3 हजार के करीब पुलिस कर्मचारी और अधिकारी योग करेंगे। जानकारी अनुसार पुलिस लाइन में सुबह 6 से 8 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
 
बरसात आई तो बदलेगा वैन्यू
चंडीगढ़ प्रशासन ने इंटरनेशनल योग दिवस को सफल बनाने के लिए हर संभव तैयार की है। बरसात की संभावना को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने इनडोर ऑडिटोरियम का विकल्प रखा है। जानकारी अनुसार सेक्टर-11 जीसीएम, जीसीजी-11 और सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम को वैकल्पिक तौर पर रखा गया है। बरसात आने पर सुखना लेक और सेक्टर-34 के कार्यक्रम को स्थानांतरित किया जा सकता है।
 
शिविर में हिस्सा लेने वालों को सर्टिफिकेट्स
21 जून इंटरनेशनल योग दिवस को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन करीब 15 दिनों से जुटा हुआ है। जानकारी अनुसार 15 से 21 जून तक शहर के विभिन्न 23 स्थानों पर योग शिविर में हिस्सा लेने वालों को रविवार को सर्टिफिकेट भी बांटे जाएंगे। चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के प्रो.महेंद्र सिंह ने बताया कि लेजर वैली में करीब 86 लोगों ने शिविर में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कम से कम 5 दिन कैंप में हिस्सा लेने वालों को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

सुखना लेक पर दिखेगा अलग नजारा
रविवार को शहर की शान सुखना लेक पर अलग ही नजारा होगा। सुखना के शुरूआती छोर से अंतिम छोर तक अलग-अलग ग्रुप में लोग योग क्लास में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर कुछ स्पेशल बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देंगे। सेक्टर-23 गवर्नमेंट योग कालेज प्रिंसिपल डा.हर्ष बत्रा ने बताया कि गार्डन ऑफ साइलेंस में 350 लोग शामिल होंगे।


चंडीगढ़ के गांव के लोगों को भी जोड़ा
इंटरनेशनल योग दिवस पर सिर्फ शहर ही नहीं चंडीगढ़ के गांव के लोगों को भी शामिल किया गया है। जानकारी अनुसार किशनगढ़ स्थित गुरुद्वारे में एक साथ 500 से 1000 लोग योग करेंगे। योग विशेषज्ञ और रिटायर्ड सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर राज सिंह दहिया की अगुवाई में किशनगढ़ के लोग रविवार सुबह योग मुद्रा करेंगे। करीब 25 सालों से सुखना लेक पर लोगों को निशुल्क योग सिखाने वाले दहिया को इंटरनेशनल योग दिवस पर राज्यपाल प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी सेक्टर-34 एग्जीबिशन ग्राउंड में सम्मानित भी करेंगे।

प्रशासन ने ये की हैं तैयारियां
-सभी योग इवेंट पर दो हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।
-लोगों को जानकारी के लिए एनएसएस और एनसीसी वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
-सभी जगह पानी के टैंकों का प्रबंध किया गया है।
-मोबाइल टायलेट का प्रबंध भी किया गया है।
-स्वास्थ्य विभाग को 5 मोबाइल मेडिकल वैन तैयार रखने के आदेश दिए गए है।
-योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों को रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी।

रविवार को इन प्रमुख स्थानों पर सुबह 5 से 8 बजे के बीच योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 
-सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड
-सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली
-सेक्टर-27 स्थित रामलीला ग्राउंड
-सेक्टर-12 स्थित पीजीआई
-सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी मैन ग्राउंड
-सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन
-सेक्टर-18 स्थित हाकी स्टेडियम
-सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब
-सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन
-सेक्टर-33 स्थित टैरेस गार्डन
-सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट योग कालेज
-सेक्टर-42 स्थित बेअंत सिंह मैमोरियल हॉल
-सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed