{"_id":"6844a2a685170210a5069190","slug":"international-players-will-hone-the-skills-of-youth-in-summer-carrom-coaching-camp-chandigarh-news-c-16-pkl1091-731421-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: समर कैरम कोचिंग कैंप में युवाओं को तराशेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: समर कैरम कोचिंग कैंप में युवाओं को तराशेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
विज्ञापन
चंडीगढ़। कैरम के खेल में शहर से इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचने वाले खिलाड़ी अब समर कैरम कोचिंग कैंप में ट्राइसिटी के युवाओं को तराशने का काम करेंगे।
द चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन की ओर से 12 दिवसीय समर कैरम कोचिंग कैंप लगाया जा रहा है। यह कैंप 16 से 27 जून तक सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45 में लगाया जा रहा है। कैंप रविवार को छोड़कर रोजाना दोपहर 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक चलाया जाएगा। कैंप में चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप मे हिस्सा लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी 11 जूून तक अपनी एंट्री भेज सकते हैं।
द चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी महेश सेकड़ी ने बताया कि समर कैरम कोचिंग कैंप में युवाओं को कैरम के खेल से जोड़ा जाएगा। अनुभवी कोच बच्चों को इस खेल की बारीकियों से अवगत कराते हुए प्रशिक्षण देंगे।
इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी मोहम्मद तालिब, तुबा सेहर, निधी गुप्ता बच्चों से मिलेंगे और उन्हें कैरम की कोचिंग भी देंगे। इस कैंप से ट्राइसिटी के बच्चों और युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। संवाद