फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International medal winning woman boxer fail in dope test

महिला मुक्केबाज नीरज फौगाट डोप टेस्ट में फेल, टोक्यो ओलंपिक का टिकट भी छिना

Tue, 03 Dec 2019 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
International medal winning woman boxer fail in dope test
मुक्केबाज नीरज फौगाट।

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाज नीरज फौगाट डोप टेस्ट में फेल हो गई है। इसके चलते उसे अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। नीरज को प्रदर्शन बेहतर करने वाली प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया है। अस्थायी निलंबन के चलते नीरज अब टोक्यो ओलंपिक-2020 में भाग नहीं ले सकेगी। नीरज के डोप टेस्ट में फेल होने पर परिजन आश्चर्यचकित हैं। उनका कहना है कि नीरज ऐसा नहीं कर सकती। 

विज्ञापन


25 वर्षीय महिला बॉक्सर नीरज फौगाट मूलरूप से चरखी दादरी जिले के गांव झींझर की रहने वाली है। नीरज के भाई अमित ने बताया कि वह पिछले करीब 17 वर्षों से बॉक्सिंग खेल रही है। उन्होंने बताया कि नीरज घी, दूध और चूरमा का तो सेवन कर सकती है, लेकिन जिन दवाओं के सेवन की बात सामने आई है वह समझ से परे है। पिछले छह माह से नीरज लगातार कैंप में रह रही है। इस दौरान वह एक बार भी घर नहीं आई है। 
विज्ञापन


नीरज ने बुल्गारिया में इस साल स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में कांस्य और रूस में आयोजित एक टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज ने गुवाहाटी में इंडिया ओपन में भी स्वर्ण पदक जीता था। नीरज के नमूने 24 सितंबर को लिए गए और इनकी जांच कतर की लैब में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के अनुसार तीन नवंबर को कतर स्थित डोपिंग निरोधक लैब से मिली रिपोर्ट में नीरज को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया था। नाडा ने डोपिंग निरोधक नियम 2015 के उल्लंघन संबंधी नोटिस उन्हें दे दिया था और 13 नवंबर से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।

भाई की शादी में भी नहीं हुई शामिल

नीरज के भाई अमित ने बताया कि पिछले छह माह से नीरज लगातार नेशनल कैंप में भाग ले रही है। गत दिनों उसकी शादी थी उसमें भी नीरज शरीक नहीं हुई थी। अमित ने बताया कि नीरज ने आठ वर्ष की उम्र में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। शुरूआती सालों में उसने ज्यादा टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया। राष्ट्रीय स्तरीय की स्पर्धाओं में नीरज दो गोल्ड और एक ब्रांज मेडल जीत चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उसने चार गोल्ड, दो सिलवर और एक ब्रांज मेडल जीते हैं।

नीरज की उपलब्धियां

  •  दो बार नेशनल चैंपियन।
  • तीन बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियन।
  • सर्बिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड।
  •  जापान में आयोजित बॉक्सिंग स्पर्धा में गोल्ड।
  •  फ्रांस में आयोजित बॉक्सिंग स्पर्धा में गोल्ड।
  • रशिया में आयोजित बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड।
  • ओपन इंडिया गेम्स में गोल्ड मेडल।

 

परिजन नीरज के डोप टेस्ट के नतीजों से चकित हैं। नीरज प्रतिबंधित दवाओं का सेवन नहीं कर सकती। उसने पिछले छह माह से एक दिन भी कैंप मिस नहीं किया है। - अमित, नीरज फौगाट के भाई


फेडरेशन के समक्ष अपना पक्ष रखेगी नीरज: हितेश
महिला बॉक्सर नीरज के भाई हितेश ने अमर उजाला को बताया कि अगस्त में नीरज के घुटनों और कंधों में इंजरी हो गई थी। इससे उबरने के लिए उसने झज्जर के एक डॉक्टर से इलाज करवाया था। इससे संबंधित मेडिकल दस्तावेज भारतीय बॉक्सिंग संघ को भेज दिए गए हैं।

जल्द ही नीरज को फेडरेशन की ओर से गवाही के लिए बुलाया जाएगा, तो वह अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि नीरज लगातार नेशनल कैंप का हिस्सा रही है। इस दौरान लगभग हर महीने खिलाड़ियों का डोप टेस्ट होता है। जिस डोप टेस्ट में नीरज पॉजिटिव पाई गई है, उस दौरान उसने कोई पदक नहीं जीता है। इस कारण नीरज से कोई भी पदक नहीं छीना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed