{"_id":"59840b314f1c1bf9248b4619","slug":"international-hockey-player-jyoti-gupta-died-death-body-found-on-railway-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला इंटरनेशनल महिला हॉकी प्लेयर का शव, खेल जगत सकते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला इंटरनेशनल महिला हॉकी प्लेयर का शव, खेल जगत सकते में
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल महिला हॉकी प्लेयर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल महिला हॉकी प्लेयर की मौत हो गई। नेशनल हॉकी टीम की इस खिलाड़ी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, जिसके बाद उनके घर में कोहराम मच गया। शव हरियाणा के रेवाड़ी में मिला। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात 10.00 बजे जीआरपी को रेवाड़ी-रोहतक लाइन पर फ्लाईओवर के पास एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली।
शव के पास मोबाइल और हैंडबैग बरामद हुआ। मोबाइल ऑन करने के बाद युवती के परिजनों से संपर्क किया गया। शव की पहचान सोनीपत निवासी प्रमोद गुप्ता की पुत्री बेटी अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ज्योति (23) के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, वहीं मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

रोहतक जाने की बात कहकर घर से निकली थी
इंटरनेशनल महिला हॉकी प्लेयर की मौत
पुलिस मामले को जहां आत्महत्या कह रही है, वहीं परिजन इससे इनकार कर रहे हैं। पिता प्रमोद गुप्ता ने बताया कि मैदान से आने के बाद ज्योति ने एमडीयू रोहतक जाने की बात कही। बीए सर्टिफिकेट में नाम में कुछ गड़बड़ी बता रही थी। ज्योति एमडीयू से एमए कर रही थी। इसलिए वह महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) रोहतक जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
ज्योति की मां बबली ने बताया कि ज्योति ने शाम 5.30 बजे मां के साथ बात की और बस खराब होने की बात कही थी और एक घंटे के बाद आने की बात कही। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। ऐसे में पुलिस अब यह जानने में लगी है कि रोहतक के लिए निकली ज्योति रेवाड़ी कैसे पहुंच गई। सोनीपत में ज्योति के कोच अनिल कुमार कहते हैं कि बुधवार को आम दिनों की तरह ही ज्योति प्रैक्टिस करने मैदान पर आई थी। यह सोचना भी मुश्किल है कि ज्योति जैसी खिलाड़ी आत्महत्या कर सकती है।

अगले सप्ताह बंगलूरू में इंडिया कैंप में शामिल होना था
इंटरनेशनल महिला हॉकी प्लेयर की मौत
कोच अनिल कुमार ने बताया कि ज्योति नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट प्लेयर थी। वह टीम इंडिया में सेंटर फारवर्ड पोजिशन पर खेलती थी। वह स्टेट के साथ नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। ज्योति एशिया कप, सैफ गेम्स और स्पेन में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। ज्योति को अगले सप्ताह बंगलूरू में इंडिया कैंप में शामिल होना था।
मामले की जांच सभी पहलुओं से की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जीआरपी डीएसपी महेंद्र सिंह ने भी रेवाड़ी पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।
- उर्मिला देवी, जांच अधिकारी जीआरपी, रेवाड़ी