फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international fights soon starts in chandigarh

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स जल्द

Fri, 19 Sep 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Sep 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
international fights soon starts in chandigarh

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जल्दी ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू होंगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय समेत अन्य सभी विभागों से अनुमति ले ली गई हैं। यह जानकारी सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने दी।

विज्ञापन


सांसद ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्पाइस जेट और इंडिगो एयरलाइंस को यहां से इंटरनेशनल उड़ान शुरू करने की मंजूरी दे दी है। वहीं एयर अरेबिया को पहले सैन्य कारणों से अनुमति नहीं दी गई थी। सांसद के अनुसार अब इसके लिए रक्षा मंत्रालय से अनुमति ले ली गई है। अब एयर अरेबिया को भी उड़ान शुरू करने के लिए मंजूरी देने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, मोहाली में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरे जोरों से चल रहा है। इसका लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बचे हुए काम में तेजी लाई जाएगी। यह एयरपोर्ट जैसे ही बनकर तैयार हो जाएगा, तो यहां से दुनिया के हर हिस्से के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद चंदूमाजरा ने बताया कि उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मांग की है कि दिल्ली से नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) की बंद की गई उड़ान को फिर से शुरू किया जाए। साथ ही चंडीगढ़ से नांदेड़ के लिए भी एक सीधी फ्लाइट शुरू की जाए।


शहर के मुद्दों को लेकर सीएम से की मीटिंग
चंदूमाजरा ने बताया कि रोपड़ से फगवाड़ा के बीच पड़ने वाले काठगढ़ और बहिराम टोल प्लाजा पहले ही हटाए जा चुके हैं। वहीं, शहर में नीड बेस्ड पॉलिसी लागू करवाने, सेक्टर-76 से 80 में विकास कार्य शुरू करवाने और मदनपुर के लटकते मामलों को हल करवाने के लिए वीरवार को ही सीएम प्रकाश सिंह बादल से मीटिंग की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्हें तय समय में सभी मुद्दों का निपटारा कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed