फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Basketball player Kiran Ajit Singh wife of Olympian Ajit Pal Singh passed away

Chandigarh: ओलंपियन अजीत पाल सिंह की पत्नी का देहांत, इंटरेनशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी थीं किरन

Sat, 20 May 2023 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 May 2023 03:39 PM IST
सार

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अजीत पाल सिंह के साथ दुख सांझा किया। साथ ही कहा कि किरन अजीत पाल सिंह इस संसार से चले जाना खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि अजीत पाल सिंह व उनकी पत्नी दोनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के क्षेत्रों में भारत की अगुवाई कर सूबे का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
International Basketball player Kiran Ajit Singh wife of Olympian Ajit Pal Singh passed away
किरन अजीत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

1975 हॉकी विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के कप्तान ओलंपियन अजीत पाल सिंह की पत्नी किरन अजीत सिंह (69) का शनिवार को देहांत हो गया। किरन अजीत सिंह इंटरनेशनल बॉस्केटबाल खिलाड़ी थीं। उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। वह कुछ समय से बीमार चल रही थी। उनके परिवार में पति और दो बेटे हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में होगा। 

विज्ञापन

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अजीत पाल सिंह के साथ दुख सांझा किया। साथ ही कहा कि किरन अजीत पाल सिंह इस संसार से चले जाना खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि अजीत पाल सिंह व उनकी पत्नी दोनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के क्षेत्रों में भारत की अगुवाई कर सूबे का नाम रोशन किया है। अजीत पाल सिंह व उनकी पत्नी भारत के उन चुनिंदा दंपतियों में से एक हैं, जो भारत के लिए खेले। किरन अजीत पाल सिंह को बास्केटबॉल में किरन गरेवाल के नाम से जाना जाता है। उनका पैतृक गांव ललतों कलां लुधियाना है, जबकि उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। वहीं पर ही उन्होंने पढ़ाई की फिर बास्केटबॉल खेला। अजीत पाल सिंह हॉकी के मक्के के रूप में जाने जाते संसारपुर के रहने वाले है। वह लंबे समय से परिवार समेत दिल्ली में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed