फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international airport, chandigarh international airport, night flight, runaway, airforce, chandigarh

चंडीगढ़ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रात को क्यों नहीं फ्लाइट, ये रहे कारण

Sat, 25 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 25 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
international airport, chandigarh international airport, night flight, runaway, airforce, chandigarh
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : ‌file photo
इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए तैयार हो गया है, लेकिन वाच आवर को लेकर एयरपोर्ट और एयरफोर्स के अधिकारियों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। एयरफोर्स के अधिकारी सुरक्षा कारणों से रात में फ्लाइट के संचालन की अनुमति नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 10 हजार फीट का रनवे तैयार हो गया है। यहां से फ्लाइट का संचालन रात 7.30 बजे तक होता है। जबकि वाच आवर बढ़ा दिया जाए तो यहां से रात 12 बजे तक फ्लाइट का संचालन किया जा सकता है। फरवरी माह में जाट आंदोलन के दौरान रात 12 बजे तक यहां से फ्लाइटों का संचालन किया भी गया था।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से वाच आवर बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर मीटिंग में सहमति नहीं बन पाई है। एयरफोर्स ने  रात 7.30 बजे के बाद फ्लाइट संचालन की मंजूरी नहीं दी। इस पर एयरफोर्स और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों की बीच जुलाई में फिर से मीटिंग होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जुलाई में होगी मीटिंग
 अभी बीते 24 जून को दो सदस्यीय पार्लियामेंट्री कमेटी के सामने भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने यह बात रखी। कमेटी ने  एयरपोर्ट अधिकारियों से कहा है कि वे एयरफोर्स अधिकारियों के साथ दोबारा बैठक कर इस मामले को जल्द ही सुलझाएं। वाच आवर बढ़ाने के मुद्दे पर एयरफोर्स और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों की बीच जुलाई के पहले सप्ताह में मीटिंग होगी। 

वाच आवार बढे़गा तो रात में उडे़गी फ्लाइट  
अगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वाच आवर बढ़ाया जाएगा तो नई विमानन कंपनी आएंगी। अभी यहां से 22 विमानों का संचालन हो रहा है आने वाले समय में एक साल के अंदर 35 विमान हो जाएंगे। वाच आवर बढ़ाने पर इंटरनेशनल फ्लाइट के अलावा  कोलकाता, लखनऊ सहित अन्य जगहों के लिए भी फ्लाइट  शुरू हो पाएगी। 


कोट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पुराना रनवे तैयार हो गया है। एयरफोर्स के अधिकारियों  के साथ दोबारा मीटिंग की जाएगी। अगर इस पर सहमति बन गई तो जल्द ही इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो जाएगी।  
 सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed