फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international air flights, international airport, chandigarh international airport, chandigarh

कैसे उड़ान भरेंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स, एयरपोर्ट पर ये सुविधा ही नहीं?

Sun, 28 Aug 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Aug 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
international air flights, international airport, chandigarh international airport, chandigarh
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर एटीएम - फोटो : अमर उजाला
15 सितंबर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो रही है, लेकिन ये संभव कैसे होगा? इसके लिए जो चाहिए, वो एयरपोर्ट पर है ही नहीं। दरअसल, एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप यहां पर विमान खड़ा करने के स्लॉट नहीं है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मानक केअुनसार एयरपोर्ट पर 20 विमानों को खड़ा करने का स्लाट चाहिए लेकिन मोहाली हवाई अड्डे पर केवल सात स्लॉट हैं।
विज्ञापन


यहां पर पांच स्लाट विमान खड़ा करने के लिए, बाकी  दो स्लॉट विमान खराब होने पर इमरजेंसी में  उपयोग के लिए बनाए गए हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पाइस जेट, जेट एयरवेज, विस्तारा, गो एयर, इंडिगो, एयर इंडिया, एयर एशिया विमानन कंपनियां फ्लाइट का संचालन करती हैं। इन विमानन कंपनियों को रात में विमान खड़ा करने के लिए स्लाट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


इस कारण इनकी फ्लाइट दिल्ली और मुंबई से आती है और वापस चली जाती है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कोलकाता की फ्लाइट शुरू करने के लिए स्लाट मांगा था, लेकिन नहीं दिया गया। इस कारण चंडीगढ़ से सुबह के लिए डायरेक्टर फ्लाइट शुरू करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात कंपनियां 22 फ्लाइट का करती हैं संचालन
चंडीगढ़ से सात विमानन कंपनियां 22 फ्लाइट का संचालन करती हैं। लेकिन किसी को यहां पर अभी तक विमान खड़ा करने के लिए स्लॉट नहीं दिया गया है। इस कारण डायरेक्ट फ्लाइट कोलकाता, पुणे, के लिए नहीं शुरू हो पाई है। अब दो इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के बाद एयरपोर्ट और बिजी हो जाएगा। इस तरह के हालत में स्लॉट नहीं मिलने पर विमानन कंपनियों को परेशानी होगी।

एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं पूरी की जा रही हैं। स्लॉट सहित अन्य जो भी कमियां हैं उन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा।
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed