{"_id":"59dcc87d4f1c1bb6678b5214","slug":"interim-committee-meeting-of-shiromani-gurudwara-management-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: कुलदीप नैयर से शिरोमणि पत्रकार सम्मान वापस लेगी एसजीपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसला: कुलदीप नैयर से शिरोमणि पत्रकार सम्मान वापस लेगी एसजीपीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में एसजीपीसी अंतरिंग कमेटी की बैठक दौरान मौजूद अध्यक्ष प्रो कृपाल सिंह बडूंगर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मीटिंग हॉल में मंगलवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिम कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसजीपीसी प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने की। बैठक में फैसला लिया गया कि लेखक कुलदीप नैयर को 2 जुलाई 2006 में दिया गया शिरोमणि पत्रकार पुरस्कार वापस लिया जाएगा। नैयर ने जरनैल सिंह भिंडरवाला के बारे में अखबार में प्रकाशित लेख में भद्दी शब्दावली का प्रयोग किया है।
इसके बाद आयोजित पत्रकारवार्ता में एसजीपीसी अध्यक्ष बेअदबी, सिख संगत पर फायरिंग, डेरा प्रमुख को श्री अकाल तख्त साहिब से माफी और अब इस मामले में जस्टिस रणजीत सिंह द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के सवालों पर चुप्पी साध गए। जस्टिस रणजीत सिंह द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर प्रो. बडूंगर कांफ्रेंस बीच में छोड़कर निकल गए। इस सवाल को टालते हुए बडूंगर ने कहा कि क्या आप गुरु नानक के घर से ऐसा बर्ताव करोगे।
ननकाना साहिब में बनाया जाएगा सिख अजायब घर
प्रो. बडूंगर ने कहा कि 2019 में श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव को पूरी दुनिया में मनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। एसजीपीसी गुरु साहिब के जन्मस्थान श्री ननकाना साहिब में उनकी याद में सिख अजायब घर का निर्माण करने जा रही है। साथ ही गुरु साहिब के साथी रहे भाई मरदाना जी की याद में इसी स्थान पर गुरबाणी संगीत अकादमी खोलने जा रही है। 1971 की जंग में शहीद सिख फौजी अफसर जगजीत सिंह अरोड़ा और मालवे का इतिहास लिखने वाले विसाखा सिंह की तस्वीरें केंद्रीय सिख अजायब घर में लगाई जाएंगी। आठ नवंबर को सिख शख्सियत बाबा बीर सिंह नौरंगाबादी और बाबा महाराज सिंह की यादगार मंजी साहिब अमृतसर में मनाई जाएंगी।