{"_id":"b60eb2883cafc8c212f9efd706600182","slug":"interim-budget-day-tomorrow-gift-for-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिम बजट आज, चंडीगढ को मिल सकता है तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरिम बजट आज, चंडीगढ को मिल सकता है तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Feb 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल मंत्री मल्लिकाअर्जुन खड़गे द्वारा रेल बजट में चंडीगढ़ को दो ट्रेनें देने के अब शहर के लोगों की नजरें सोमवार को लोकसभा में घोषित होने वाले अंतरिम बजट पर हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम सोमवार को अंतरिम बजट पेश करेंगे और उसी दिन चंडीगढ़ का बजट भी जारी होगा। लोगों को उम्मीद है कि पिछले साल की तरह इस साल भी चिदंबरम शहर की जरूरतों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन केंद्र सरकार को अपनी मांग भेज चुका है और उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन को अपनी मांग के अनुसार पैसा मिल जाएगा।
प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक चंडीगढ़ प्रशासन के प्लान बजट में इस साल 72 करोड़ रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
पिछले साल प्लान बजट के तहत चंडीगढ़ को 876.05 करोड़ मिले थे। ऐसे में इस साल प्लान बजट के तहत 948 करोड़ मिलने की उम्मीद है।
वहीं, नॉन प्लान बजट में भी करीब 476.84 करोड़ ज्यादा मिलने की संभावना है। पिछले साल इसके तहत 2615.56 करोड़ रुपये मिले थे। ऐसे में प्लान बजट में 3092.40 रुपये मिल सकते हैं।
विज्ञापन
किन मदों में क्या उम्मीद
चंडीगढ़ के बजट में पिछली बार की तरह इस बार भी शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन पर फोकस रहेगा और इनके बजट में पिछले साल की तुलना में इस साल बढ़ोतरी होगी।
लान बजट में शिक्षा के लिए लगभग 180 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है, जबकि स्वास्थ्य के लिए लगभग 120 करोड़ रुपये प्लान बजट में मिलने की उम्मीद है। परिवहन के लिए प्लान बजट में 80 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।
इनके लिए मांगा गया है पैसा
-18 नए स्कूलों का निर्माण
-नए अंडरपास
-आईएसबीटी-43 में मल्टीलेवल पार्किंग
-सचिवालय की नई बिल्डिंग
-सेक्टर-53 मे एडवांस ट्रामा सेंटर
-नई बसों की खरीद
-पुनर्वास योजना के तहत बनने वाले फ्लैट
-कालेजों में नए हॉस्टलों का निर्माण
-कालेजों में नए हॉस्टल