फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inter-state bus service started in Haryana from tomorrow

हरियाणा में आज से अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू, ऑनलाइन मिलेगी टिकट, गांवों में भी दौड़ेंगी

Wed, 03 Jun 2020 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jun 2020 12:22 AM IST
सार

  • तीन जून से दूसरे राज्यों में जाने वाली 150 लांग रूट की बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी
  • सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 30 से 35 यात्रियों को भी बिठाया जाएगा
  • आज से हरियाणा और दूसरे राज्यों में कुल मिलाकर 400 से अधिक रूटों पर बसें चलेंगी

विज्ञापन
Inter-state bus service started in Haryana from tomorrow
हरियाणा रोडवेज। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अनलॉक-वन में हरियाणा सरकार अपनी बस सेवाओं को विस्तार देने में जुट गई है। राज्य के भीतर कई जिलों में कुछ बसों को चलाने के बाद अब गांव के 200 से अधिक रूटों पर भी बसें चलेंगी। बसें शाम को जिस गांव में अपना आखिरी फेरा लगाएंगे, उसी गांव में उन बसों का ठहराव होगा। वापस आने की बजाय ये बसें सुबह यात्रियों को उस गांव से लेकर वापस लौटेंगी।

विज्ञापन


गांव के रूट जिलों में तय किए गए हैं। इनकी संख्या जिलों के रोडवेज विभाग के महाप्रबंधकों द्वारा धीरे-धीरे बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा लगभग सभी जिलों से 150 रूटों पर आज (तीन जून) से लांग रूट की बसें भी शुरू हो जाएंगी। विभिन्न जिलों से ये बसें देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, अलीगढ़, अलवर, मथुरा, अजमेर, जयपुर, चूरु, सूरतगढ़, जालंधर, होशियारपुर, सरदूलगढ़, आगरा, बालसमंद, पटियाला,अमृतसर व कटड़ा इत्यादि रूटों पर तक जाएंगी। दूसरे राज्यों में चलने वाली लांग रूट बसों में बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन होंगी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में अब बिना मास्क मिले तो देना होगा 500 रुपये जुर्माना, आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा परिवहन विभाग के पोर्टल पर इसकी बुकिंग बुधवार से खुल जाएगी। टाइम टेबल भी पोर्टल पर मौजूद होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के चलते एक बस में यात्रियों की संख्या 30 से 35 ही रहेगी। इसके अलावा प्रदेश में विभिन्न जिलों में भी बस सेवा को और विस्तार दिया जाएगा। एक जिले से दूसरे जिलों में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 


कुल मिलाकर अनलॉक-वन में हरियाणा रोडवेज की 400 से अधिक रूटों पर आज से बसें चलनी शुरू होंगी। इसके अलावा सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि उनके जिलों में जो भी लोकल रूट उन्हें ऐसा प्रतीत होता है, जहां यात्रियों की संख्या अधिक है। वे वहां सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल के तहत बसें शुरू कर सकते हैं। 

ग्रामीण व लोकल बसों में बुकिंग ऑफलाइन ही रहेगी। यानी यात्रियों को बस में ही टिकट मिलेगी। बताते चलें कि लॉकडाउन में बस सेवा बंद होने की वजह से हरियाणा रोडवेज विभाग करोड़ों रुपए के घाटे में चल रहा है। सरकार को इससे बहुत ज्यादा राजस्व नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार अब चाहती है कि धीरे-धीरे बस सेवा को बहाल किया जाए। ताकि यात्रियों को भी सुविधा मिले और सरकार का भी राजस्व बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed