Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Insurance for 90 CTU buses renewed; they will be back on the roads starting this evening.

Chandigarh News: सीटीयू की 90 बसों का इंश्योरेंस रिन्यू, आज शाम से सड़कों पर फिर दौड़ेंगी

Thu, 19 Nov 2026 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Insurance for 90 CTU buses renewed; they will be back on the roads starting this evening.
चंडीगढ़। शहर और आसपास के इलाकों में रोजाना बसों से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द राहत मिलने वाली है। इंश्योरेंस अवधि समाप्त होने के कारण डिपो में खड़ी चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की 90 बसें अब दोबारा सड़कों पर दौड़ेंगी। विभाग ने इनका बीमा रिन्यू करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक बुधवार तक 28 बसों का इंश्योरेंस रिन्यू कर दिया गया है। बाकी बसों का बीमा भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सभी बसें वीरवार शाम से अपने निर्धारित रूटों पर संचालित होंगी।
विज्ञापन

इस संबंध में अमर उजाला ने 18 नवंबर के अंक में ‘इंश्योरेंस खत्म होने से सीटीयू की 28 बसें खड़ी, 19 को 62 और होंगी बंद’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और बीमा नवीनीकरण की प्रक्रिया तेज की गई।
विज्ञापन

दो कंपनियों को मिला 90 बसों का जिम्मा
जानकारी के अनुसार सीटीयू ने 90 बसों का इंश्योरेंस करवाने के लिए दो कंपनियों को टेंडर अलॉट किया है। दोनों कंपनियों को 45-45 बसों का बीमा रिन्यू करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिन 28 बसों का इंश्योरेंस पहले ही समाप्त हो चुका था, उन्हें नियमों के तहत डिपो में खड़ा कर दिया गया था। बुधवार तक इन सभी का बीमा रिन्यू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलटाना, जीरकपुर और गांवों के यात्रियों को राहत
19 नवंबर को 62 अन्य बसों का इंश्योरेंस भी समाप्त हो रहा है। विभाग ने इनके नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि संचालन प्रभावित न हो। ये बसें मुख्य रूप से लोकल और सब-अर्बन रूटों पर चलती हैं। इनमें बलटाना, जीरकपुर के साथ चंडीगढ़ के गांवों और कॉलोनियों को जोड़ने वाले रूट शामिल हैं। बसों के दोबारा चलने से इन क्षेत्रों के यात्रियों को राहत मिलेगी। बीमा समाप्त होने के कारण बसें खड़ी थीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed