फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions to PU .. Make the best preparations at own level for job

पीयू को निर्देश.. नौकरी दिलाने की अपने स्तर पर बतरीन तैयारी करें

Tue, 02 Mar 2021 02:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Instructions to PU .. Make the best preparations at own level for job
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर पर प्लेसमेंट की पहले ही तैयारी कर लें ताकि विद्यार्थियों को नौकरी के लिए दौड़ना न पड़े।
विज्ञापन

पीयू के इंजीनियरिंग विभाग, यूबीएस, यूआईपीएस, मैनेजमेंट विभागों में हर साल प्लेसमेंट होती है। कंपनियां व कई संस्थानों से टीमें आती हैं और साक्षात्कार आदि के जरिए विद्यार्थियों का चयन कर नौकरी के लिए ले जाती है। इस बार कोरोना के कारण कंपनियों में नौकरियों की संख्या कम रही है। कुछ कंपनियां नए स्टाफ की भर्ती नहीं कर रही हैं तो कुछ में अन्य बाधाएं भी हैं। ऐसे में शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने के लिए संस्थानों को अधिक मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

इसे ध्यान में रखते हुए पीयू प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर ली है। सूत्रों का कहना है कि सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कोई कसर नहीं छोड़ें। कंपनियों आदि से संपर्क स्थापित करें। अपने विभाग व विद्यार्थियों की उपलब्धियों के बारे में बताएं। साथ ही रैंकिंग आदि के बारे में भी जानकारी दें। प्लेसमेंट की तैयारी पूरी कर लें ताकि बाद में दिक्कतें न हों। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परिणाम आने से पहले ही कंपनियां नौकरी के लिए उनका चयन करती हैं। इस बार भी चयन की प्रक्रियाएं पूरी करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed