फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions for appointment of teachers engaged under HKRN.

Chandigarh News: एचकेआरएन के तहत लगे शिक्षकों की नियुक्ति कराने के निर्देश

Sat, 22 Jun 2024 08:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Instructions for appointment of teachers engaged under HKRN.
लोकसभा चुनावों के चलते आचार संहिता में नहीं हो पाई थी नियुक्ति
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत लगे शिक्षकों को जल्द ज्वाइनिंग करने के निर्देश जारी किए हैं। सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को हिदायत दी है कि जो शिक्षक लोकसभा चुनावों के चलते लगी आचार संहिता के कारण ज्वाइनिंग नहीं कर पाए थे। उनकी जल्द ज्वाइनिंग कराई जाए। साथ ही निर्देश दिए कि जो शिक्षक रिक्त पदों पर ज्वाइनिंग कर पाए हैं, उन्हें नजदीक के स्कूलों में रिक्त पदों पर ज्वाइनिंग कराया जाएगा। मुख्यालय की ओर से शिक्षकों की ज्वाइनिंग रिपोर्ट भी जिलावार तलब की है।
दरअसल, लोकसभा चुनावों के चलते आदर्श आचार संहिता लगने से एचकेआरएन के तहत लगे शिक्षकों की नियुक्तियां अटक गई थी। तकरीबन दो महीने ज्वाइनिंग नहीं हो पाई थी। हालांकि, इस बीच गर्मी के कारण स्कूल बंद ही रहे। साथ ही आचार संहिता के कारण नियुक्ति नहीं मिल पाई थी। अब निदेशालय ने कड़ी हिदायत दी है कि सभी स्कूल मुखिया ऐसे शिक्षकों को बिना किसी देरी के तत्काल से ज्वाइनिंग दें।
विज्ञापन


पीजीटी की नियुक्ति के आदेश जारी
शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में चयनित पीजीटी अध्यापकों की भी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। पिछले महीने और इस महीने हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी के कई विषयों की भर्ती के परिणाम जारी किए थे। अब निदेशालय ने इन अध्यापकों को विभाग में ज्वाइन कराने के आदेश जारी किए हैं। विभाग की मंशा है कि नियुक्ति का कार्य छुट्टी के दिनों में पूरा कर लिया जाए, ताकि एक जुलाई से जब स्कूल शुरू हों तो बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed